फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: कृष्ण जन्माष्टमी आज; ट्रंप-पुतिन के बीच यूक्रेन पर नहीं बनी बात और झारखंड के शिक्षा मंत्री का निधन

Sat, 16 Aug 2025 07:27 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 16 Aug 2025 07:27 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 August 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2025 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। यह पावन अवसर भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। वहीं भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और लीला स्थली मथुरा में शुक्रवार से जन्मोत्सव शुरू हो गया। शोभायात्रा में ब्रज संस्कृति की अद्भुत, अलौकिक और अकल्पनीय छटा दिखाई दी। कहीं रास तो कहीं मयूर नृत्य देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को लुभा रहा हैं। जन्मोत्सव को भव्य और दिव्य रूप में मनाए जाने की तैयारियां पूरी हो गई है। एक तरफ झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन का शुक्रवार देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। रामदास सोरेन का करीब दो हफ्तों से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उन्हें 2 अगस्त को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। वहीं दूसरी ओर रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से भी ज्यादा समय से जंग जारी है। इस जंग को रुकवाने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अलास्का के एल्मेडॉर्फ-रिचर्डसन सैन्य बेस पर बैठक हुई। बंद कमरे में हो रही इस बैठक में ट्रंप के साथ मार्को रूबियो और विटकॉफ के साथ कुछ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

कृष्ण जन्माष्टमी आज, जानें पूजा मुहूर्त, आरती, मंत्र

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 August 2025 Updates on amar ujala
Shri Krishna Janmashtami 2024 - फोटो : अमर उजाला

इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2025 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। यह पावन अवसर भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। पढ़ें पूरी खबर

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 August 2025 Updates on amar ujala
रामदास सोरेन - फोटो : अमर उजाला

झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन का शुक्रवार देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। रामदास सोरेन का करीब दो हफ्तों से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उन्हें 2 अगस्त को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

अलास्का में पुतिन के तेवर दिखे नरम, लेकिन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 August 2025 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में संघर्ष विराम पर कर रहे वार्ता। - फोटो : पीटीआई
रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल चल रहे संघर्ष को खत्म करने के उद्देश्य से शुक्रवार को अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अहम बैठक हुई। दोनों नेताओं ने बैठक के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस वार्ता में दोनों नेताओं ने शांति की दिशा में बढ़ाए गए कदमों की जानकारी दी। साथ ही दोनों नेताओं के बीच हुए समझौते को लेकर उम्मीद जताई कि यह समझौता यूक्रेन में स्थायी समाधान का रास्ता खोल सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति पद के लिए 17 अगस्त को BJP की बैठक

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 August 2025 Updates on amar ujala
पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक - फोटो : पीएमओ

जगदीप धनखड़ उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद देशभर में इस बात को लेकर चर्चा तेज है आखिर भारत का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा? इसके लिए आने वाले नौ सितंबर को चुनाव भी होने है। ऐसे में सूत्रों की माने तो उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) जल्द ही अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकता है। इसको लेकर भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक 17 अगस्त को होने की संभावना है, जिसमें उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed