Top News: नेतन्याहू बोले- ईरान की परमाणु क्षमता खत्म; मौसम ने अचानक ली करवट; इस रमजान में पांच जुमे का संयोग
पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के साथ कड़ाके की ठंड दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव का असर साफ महसूस हुआ। तापमान में गिरावट आई है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक साथ कई सारे सवालों का जवाब दिया। इतना ही नहीं ईरान की परमाणु क्षमता को लेकर बड़ा दावा भी कर दिया। अमेरिका में एपस्टीन के लंबे समय तक निजी वकील रहे डैरेन इंडाइक ने हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें एपस्टीन की तरफ से नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण की जानकारी उस समय नहीं थी। आगरा के थाना चित्राहाट क्षेत्र में एक बोलेरो पेड़ में जा घुसी। माैके पर चीखपुकार मच गई। हादसे में पांच लोगों की माैत हो गई। चार लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
ईरान पर नेतन्याहू का बड़ा दावा
प्रेस वार्ता की शुरुआत के साथ ही नेतन्याहू ने कहा कि मैं अभी जिंदा हूं और आप सभी लोग इस बात के प्रमाण है। नेतन्याहू ने ये बात क्यों कही? इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि बीते कई दिनों से उनकी मौत को लेकर खूब दावे किए जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर..
मौसम ने अचानक ली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड
अलविदा जुमा आज: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग
इस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे हैं। इस रूहानी संयोग ने इबादत और दुआओं की अहमियत को और बढ़ा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
यूपी में बड़ा हादसा: आगरा में पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की बोलेरो
बोतलबंद पानी पीना महंगा, 11 फीसदी तक बढ़ी कीमत
ईरान युद्ध के चलते देश में बोतलबंद पानी की कीमत में 11 फीसदी की वृद्धि हुई है। ऐसा इसलिए, क्योंकि प्लास्टिक की बोतलों और ढक्कनों के दाम बढ़ गए हैं। 140 करोड़ की आबादी वाले इस देश में स्वच्छ जल एक विशेषाधिकार है, क्योंकि शोधकर्ताओं का कहना है कि 70 फीसदी भूजल दूषित है। बिसलेरी, कोका-कोला, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पेप्सी और टाटा सभी पांच अरब डॉलर के बाजार में हिस्सेदारी के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर..
केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में महंगी हुई विशेष पूजा
अगले माह से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में विशेष पूजा करना महंगा होगा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने पूजा शुल्क में बढ़ोतरी कर नई दरें तय कर दी हैं। बदरीनाथ धाम में श्रीमद भागवत कथा कराने के शुल्क में दोगुनी वृद्धि की गई। इसे 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। जबकि केदारनाथ धाम में दिन भर की पूजा के लिए 51 हजार रुपये शुल्क देना पड़ेगा। जो पहले 28,600 रुपये था। पढ़ें पूरी खबर...
नाबालिग से दुष्कर्म के बाद की शादी, कोर्ट ने नहीं किया माफ
हरदोई जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद उसी के साथ घर बसाने वाले युवक को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मनमोहन सिंह ने इस टिप्पणी के साथ दस साल कैद की सजा सुनाई कि शादी करने से युवक का अपराध कम नहीं होता। भले ही नाबालिग की सहमति से संबंध बने हों। पढ़ें पूरी खबर...
संकट से जूझ रहे निर्यातकों को 497 करोड़ रुपये का राहत पैकेज
भारत सरकार ईरान युद्ध के कारण चुनौतियां झेल रहे निर्यातकों को 497 करोड़ रुपये का राहत पैकेज देगी। इसके लिए वाणिज्य मंत्रालय ने रेजिलिएंस एंड लॉजिस्टिक्स इंटरवेंशन फॉर एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन (रिलीफ) योजना शुरू की। इसका लाभ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर, कुवैत, ओमान, ईरान, इस्राइल, यमन, सऊदी अरब, बहरीन व ईराक सामान भेज रहे निर्यातकों या वहां से होकर गुजरने वाली खेप पर मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर..
अनुपम खेर ने क्यों किया हेयर ट्रांसप्लांट से मना
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'हम आपके हैं कौन' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी बेहतरीन फिल्में कर चुके अनुपम खेर ने 1981 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। तब वह गंजे थे। उस समय कई लोगों ने उनके एक्टर बनने के सपने पर सवाल उठाए थे। लेकिन उन्होंने मेहनत से कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी नाम कमाया है। हाल ही में अनुपम ने हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर दिलचस्प किस्सा बताया। पढ़ें पूरी खबर...
आईपीएल में रन और विकेट के बादशाह, 2008 से 2025 तक ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट