सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30th March 2026 Updates on amar ujala

TOP News: UPPCS में बेटियों का जलवा; आज MLC पद से नीतीश का इस्तीफा? शिकंजे में बम की धमकी का मेल भेजने वाला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shubham Kumar Updated Mon, 30 Mar 2026 06:30 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30th March 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने रविवार आधी रात सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। 947 पदों के मुकाबले 932 पदों पर चयनित हुए अभ्यर्थियों में नेहा पांचाल टॉपर रहीं। उत्तर प्रदेश की अनन्या त्रिवेदी को दूसरा स्थान मिला। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बिहार विधान परिषद (एमएलसी) के पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। यह जानकारी जेडीयू विधायक अनंत कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी के कई नेता चाहते थे कि नीतीश कुमार ऐसा कदम न उठाएं, लेकिन मुख्यमंत्री अपने फैसले पर अडिग रहे। दरअसल, हाल ही में नीतीश कुमार को जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुना गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में स्कूलों, हाईकोर्ट और सरकारी दफ्तरों में बम की धमकी देकर दहशत फैलाने वाला शातिर श्रीनिवास लुईस (47) मैसूर से पकड़ा गया। आरोपी ने धमकी के 1,100 से ज्यादा ई-मेल किए थे। दिल्ली पुलिस ने उसे कर्नाटक पुलिस के सहयोग से दबोचा। ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस उसे दिल्ली लेकर आ रही है। उसके पास से एक लैपटॉप और कई सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos

यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित, शीर्ष 10 में छह बेटियां

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30th March 2026 Updates on amar ujala
uppcs - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने रविवार आधी रात सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। 947 पदों के मुकाबले 932 पदों पर चयनित हुए अभ्यर्थियों में नेहा पांचाल टॉपर रहीं। उत्तर प्रदेश की अनन्या त्रिवेदी को दूसरा स्थान मिला। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

आज एमएलसी पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, जेडीयू MLA का बड़ा बयान

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30th March 2026 Updates on amar ujala
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : ANI

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बिहार विधान परिषद (एमएलसी) के पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। यह जानकारी जेडीयू विधायक अनंत कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी के कई नेता चाहते थे कि नीतीश कुमार ऐसा कदम न उठाएं, लेकिन मुख्यमंत्री अपने फैसले पर अडिग रहे। दरअसल, हाल ही में नीतीश कुमार को जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुना गया है। उनके खिलाफ किसी अन्य नेता ने नामांकन नहीं किया, इसलिए उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इस नई जिम्मेदारी के बाद उनका यह इस्तीफा राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर..

बम की धमकी भरे 1,100 ई-मेल भेज दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30th March 2026 Updates on amar ujala
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में स्कूलों, हाईकोर्ट और सरकारी दफ्तरों में बम की धमकी देकर दहशत फैलाने वाला शातिर श्रीनिवास लुईस (47) मैसूर से पकड़ा गया। आरोपी ने धमकी के 1,100 से ज्यादा ई-मेल किए थे। दिल्ली पुलिस ने उसे कर्नाटक पुलिस के सहयोग से दबोचा। ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस उसे दिल्ली लेकर आ रही है। उसके पास से एक लैपटॉप और कई सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

ट्रंप ने जिंदा होने पर उठाए थे सवाल, अब मोजतबा ने इराक को दिया ये संदेश

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30th March 2026 Updates on amar ujala
मोजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 31वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का इराक को भेजा गया संदेश खूब चर्चा है। जारी संघर्ष के बीच मोजतबा ने रविवार को इराक की जनता और उसके धार्मिक नेताओं का धन्यवाद किया। पढ़ें पूरी खबर....

उत्तर-पश्चिम भारत में बर्फबारी, मैदान में बारिश

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30th March 2026 Updates on amar ujala
भारत में मौसम के मिजाज में बदलाव - फोटो : ANI

उत्तरी ईरान और उससे सटे कैस्पियन सागर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और घाटी व मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। पंजाब और हरियाणा समेत मैदानी राज्यों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ छिटपुठ बारिश दर्ज की गई है। संभावना है कि आने वाले हफ्ते में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और मंडी में सोमवार को आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर..

अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच बढ़ता टकराव: अफगान सरकार का आरोप- PAK की गोलाबारी में एक की मौत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30th March 2026 Updates on amar ujala
पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष। - फोटो : पीटीआई

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार को अफगान सरकार ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की सेना ने पूर्वी अफगानिस्तान के एक शहर के बाहरी इलाकों में गोलाबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

नेपाल में चार पूर्व प्रधानमंत्रियों की संपत्ति की जांच शुरू: ओली-देउबा, प्रचंड, माधव कुमार; दीपक खडका गिरफ्तार

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30th March 2026 Updates on amar ujala
नेपाल में चार पूर्व प्रधानमंत्रियों की संपत्ति की जांच शुरू - फोटो : अमर उजाला

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह उर्फ बालेन के कार्यभार संभालने के तीसरे दिन ही देश के चार पूर्व प्रधानमंत्रियों की संपत्ति की सीआईबी जांच शुरू हो गई है। जांच के दायरे में आए इन पूर्व पीएम में केपी शर्मा ओली, पुष्पकमल दहल प्रचंड, शेरबहादुर देउबा और माधव कुमार नेपाल शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

एम्स नर्सिंग की पूर्व छात्रा निशा मेहता बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30th March 2026 Updates on amar ujala
1 - फोटो : wikipedia.org

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की पूर्व छात्रा निशा मेहता को नेपाल का स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया है। एम्स ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे नर्सिंग समुदाय के लिए गर्व का विषय है। पढ़ें पूरी खबर...

2012 के बाद मुंबई ने पहला ओपनिंग मैच जीता

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30th March 2026 Updates on amar ujala
रेयान रिकेल्टन-रोहित शर्मा - फोटो : PTI

रोहित शर्मा (78) और रेयान रिकेल्टन (81) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मुंबई ने 13 साल से चले आ रहे हार के सिलसिले को भी तोड़ दिया। दरअसल, मुंबई ने पिछली बार 2012 में सत्र का ओपनिंग मुकाबला जीता था। इसके बाद से वह लगातार 13 साल तक ओपनिंग मैच नहीं जीत पाई थी। अब टीम ने केकेआर को हराकर इस अनचाहे रिकॉर्ड से पीछा छुड़ा लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

11वें दिन 'धुरंधर' की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ने निकली 'धुरंधर 2'

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30th March 2026 Updates on amar ujala
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' बीते साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल किया, बल्कि हिंदी पट्टी की नंबर वन फिल्म बन गई। मगर, इसके सिंहासन को इसके ही दूसरे पार्ट 'धुरंधर द रिवेंज' ने हिला दिया है। आज दूसरे रविवार को रणवीर सिंह की फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके नए रिकॉर्ड बनाए हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed