{"_id":"69605531eac85d24f40a5767","slug":"top-headlines-imporant-big-news-stories-of-9th-january-2026-north-east-west-south-updates-in-hindi-2026-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Top News: दिल्ली में बारिश, बंगाल के राज्यपाल को बम से उड़ाने की धमकी; ईरान में प्रदर्शन के बीच इंटरनेट बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: दिल्ली में बारिश, बंगाल के राज्यपाल को बम से उड़ाने की धमकी; ईरान में प्रदर्शन के बीच इंटरनेट बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Fri, 09 Jan 2026 06:50 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
देश और दुनिया में एक साथ कई बड़ी और संवेदनशील घटनाएं सामने आई हैं। सबसे पहले मौसम की बात करें तो देश के बड़े हिस्से में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी राज्यों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जिससे जल स्रोत और नलों का पानी जम गया है। जम्मू-कश्मीर में एक ही रात में तापमान साढ़े पांच डिग्री तक गिरा, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घने कोहरे ने सड़क, रेल और हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आई है, जहां राज्यपाल सीवी आनंद बोस को ईमेल के जरिए जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद राजभवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस हाई अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी इसकी जानकारी दी गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। निर्वासित युवराज की अपील के बाद राजधानी तेहरान समेत कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, जिसके बाद सरकार ने इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद कर दीं। दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान के चलते जुमे की नमाज को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और कई रास्ते बंद हैं। वहीं घने कोहरे के कारण दिल्ली से पटना जाने वाली इंडिगो की उड़ान वापस लौट आई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। आर्थिक मोर्चे पर एआई के दौर के बावजूद टेक कंपनियों में छंटनी जारी है। 2025 में छंटनी 20 फीसदी कम जरूर हुई, लेकिन संकट बना हुआ है। भारत-जर्मनी के बीच 72 हजार करोड़ रुपये के पनडुब्बी सौदे की तैयारी, सरकारी ठेकों में चीनी कंपनियों पर लगे प्रतिबंध हटाने पर विचार, सांसदों की संपत्ति में तेज बढ़ोतरी और जेएनयू नारेबाजी विवाद पर वाइस चांसलर का बयान भी दिन की प्रमुख खबरों में शामिल रहा। देश-दुनिया की सभी अहम खबरों को पढ़ने के लिए इस पेज पर बने रहें...
Trending Videos
मौसम।
- फोटो : PTI
Weather Alert: चरम पर सर्दी का सितम! पहाड़ों में जल स्रोत जमे, कोहरा तो कहीं बारिश का अलर्ट; यातायात पर भी असर
देश के बड़े हिस्से में सर्दी ने जनजीवन को बुरी तरह जकड़ लिया है। पहाड़ी राज्यों में तापमान तेजी से गिरा है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। जम्मू-कश्मीर में एक ही रात में तापमान साढ़े पांच डिग्री तक गिर गया, वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में नलों का पानी जम गया। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मली है। पढ़ें पूरी खबर...

सीवी आनंद बोस, राज्यपाल, पश्चिम बंगाल
- फोटो : ANI
West Bengal: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई; पुलिस हाई अलर्ट पर
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जान से मारने की धमकी मिली है। राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात को एक ईमेल के जरिए राज्यपाल को जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

ईरान के पूर्व शाह के बेटे रेजा पहलवी
- फोटो : एक्स@PahlaviReza
Iran Protest: निर्वासित युवराज की अपील के बाद ईरान में प्रदर्शन शुरू, तेहरान में सरकार ने बंद किया इंटरनेट
मध्य पूर्व के देश ईरान में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। राजधानी तेहरान में गुरुवार रात अचानक विरोध प्रदर्शन भड़क उठे। यह प्रदर्शन देश के निर्वासित युवराज की अपील के बाद सामने आए, जिसके तुरंत बाद इंटरनेट और फोन सेवाएं भी बंद कर दी गईं। पढ़ें पूरी खबर...

पुलिस।
- फोटो : ANI
तुर्कमान गेट बवाल: आज जुमे की नमाज के लिए कड़े बंदोबस्त, अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी; कई रास्ते बंद
जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस ने पूरी पुरानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों के आसपास भी बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियां तैनात रहेंगी। इधर, मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बृहस्पतिवार को भी अभियान जारी रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण पूरी तरह साफ होने तक एरिया को बंद ही रखा जाएगा। इस दौरान पूरे इलाके में तनाव पूर्ण शांति रही। पढ़ें पूरी खबर...

इंडिगो।
- फोटो : ANI
घना कोहरा बना मुसीबत: पटना नहीं उतर सकी इंडिगो की उड़ान, वापस दिल्ली लौटी; हवाई के साथ रेल यातायात भी बेहाल
उत्तर भारत में जारी घने कोहरे ने हवाई और रेल यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार आठ जनवरी की रात दिल्ली से पटना जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को बीच रास्ते से लौटना पड़ा। मौसम की मार के चलते यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं रेल सेवाएं भी प्रभावित होने का सिलसिला जारी रहा। पढ़ें पूरी खबर...

नौकरियों पर संकट
- फोटो : लिंक्डइन
Global Tech Layoffs: एआई का दौर, फिर भी नौकरियों पर संकट; 2025 में टेक कंपनियों में छंटनी का सिलसिला जारी
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोबोटिक्स समेत नई तकनीक अपनाने पर जोर के बावजूद दुनियाभर की टेक कंपनियों ने 2024 के मुकाबले 2025 में करीब 20 फीसदी कम छंटनी की। इस दौरान अमेरिकी कंपनी इंटेल ने दो बार में सर्वाधिक 27,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। कंपनी ने पहली बार अप्रैल, 2025 में 22,000 और जुलाई, 2025 में 5,000 छंटनी की थी। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज
- फोटो : पीटीआई
Germany: जर्मनी से 72 हजार करोड़ का होगा पनडुब्बी समझौता, दोनों देशों के बीच सबसे बड़ा रक्षा सौदा होगा
जर्मनी और भारत आठ अरब डॉलर (करीब 72 हजार करोड़ रुपये) के पनडुब्बी निर्माण सौदे को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। यह जर्मनी के साथ भारत का सबसे बड़ा रक्षा समझौता होगा। जर्मनी पहली बार पनडुब्बी उत्पादन के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण भी करेगा। पनडुब्बियों का निर्माण जर्मनी की थाइसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स जीएमबीएच और भारत की सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लि. मिलकर करेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

भारत और चीन का झंडा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
China: सरकारी ठेकों में चीनी कंपनियों की वापसी की तैयारी, गलवां में झड़प के बाद लगे प्रतिबंध हटाने पर विचार
भारत सरकार सरकारी ठेकों में चीनी कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने की दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है। वर्ष 2020 में गलवां घाटी में हुई झड़प के बाद लगाए गए इन प्रतिबंधों को अब धीरे-धीरे नरम करने पर विचार किया जा रहा है। सीमा पर तनाव में कमी और बदलते वैश्विक हालात के बीच यह फैसला आर्थिक और रणनीतिक दोनों स्तरों पर अहम माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

हेमा मालिनी
- फोटो : X
ADR Report: दोबारा चुने गए 102 सांसदों की संपत्ति में 110% की वृद्धि, 100 करोड़ बढ़ी हेमा मालिनी की दौलत
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने सांसदों की संपत्ति का ब्योरा साझा किया है। एडीआर की की रिपोर्ट के अनुसार, 2014 से 2024 के बीच लोकसभा में फिर से चुने गए 102 सांसदों की संपत्ति में औसतन 100% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। जिन दस सांसदों की संपत्ति में सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी हुई है, उनमें भाजपा के उदयनराजे भोसले, पूनमबेन मादम, हेमा मालिनी और निशिकांत दुबे; वाईएसआरसीपी के पीवी मिधुन रेड्डी; शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल; तृणमूल कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा; तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सुप्रिया सुले शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

जेएनयू की वाइस चांसलर
- फोटो : पीटीआई
JNU: 'जेएनयू राष्ट्रवादी विश्वविद्यालय', नारेबाजी विवाद पर वाइस चांसलर बोलीं- कुछ पागल इसे परिभाषित नहीं करते
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी विवाद में अब यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर शांतिश्री धुलीपुडी पंडित का बयान सामने आया है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, कुछ पागल लोग, जेएनयू को परिभाषित नहीं कर सकते। उन्होंने जेएनयू को सबसे राष्ट्रवादी विश्वविद्यालय बताया। पढ़ें पूरी खबर...