फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top headlines today important and big news stories of 8 july 2026 updates on amar ujala

Top News: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, US में बिश्नोई गैंग पर कार्रवाई; अर्जेंटीना ने मिस्र को हराया

Wed, 08 Jul 2026 05:57 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 08 Jul 2026 05:57 AM IST
विज्ञापन
top headlines today important and big news stories of 8 july 2026 updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज बुधवार, आठ जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात पश्चिम एशिया की, जहां अमेरिका ने ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हमले का आरोप लगाते हुए बुधवार तड़के सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, अमेरिका, कनाडा और यूरोप में लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ समेत भारतीय अपराधियों के तीन गिरोहों के खिलाफ संयुक्त अभियान में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इधर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूर्व महासचिव चंपत राय ने एसबीआई और ट्रस्ट सदस्य रहे अनिल मिश्रा को जिम्मेदार ठहराते हुए एसआईटी को अपना पक्ष सौंपा है। वहीं, खेल जगत में मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने मिस्र के खिलाफ दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज कर फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वहीं क्रिकेट में, इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भारत को 125 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इधर, देशभर में सक्रिय मानसून के बीच जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से भूस्खलन हुआ, हालांकि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। अमरनाथ यात्रा भी सुचारू रूप से जारी है और अब तक 1.13 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। स्वास्थ्य जगत में विशेषज्ञों ने किशोरियों में कम उम्र में मेनोपॉज के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हासिल करने वाला दुनिया का 11वां सबसे बड़ा देश बन गया है। उधर, असम ने कैंसर मरीजों की 62 प्रतिशत सर्वाइवल दर हासिल कर देश में नई मिसाल कायम की है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें...
विज्ञापन

top headlines today important and big news stories of 8 july 2026 updates on amar ujala
अमेरिका ईरान युद्ध - फोटो : अमर उजाला
क्या प. एशिया में फिर छिड़ेगा संघर्ष?: US ने ईरान पर शुरू किए हमले, तेल टैंकरों को निशाना बनाने पर कार्रवाई
पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने बुधवार तड़के ईरान के खिलाफ सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिका ने यह कार्रवाई ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हमला करने का आरोप लगाने के बाद की है। दूसरी ओर, ईरानी सरकारी मीडिया ने देश के दक्षिणी हिस्सों में कई धमाकों की जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

top headlines today important and big news stories of 8 july 2026 updates on amar ujala
लॉरेंस बिश्नोई पर अमेरिका में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
क्या है ऑपरेशन हार्ड बॉल?: लॉरेंस-गोल्डी गैंग पर बड़ी कार्रवाई, अमेरिका-कनाडा-यूरोप में 24 गुर्गे गिरफ्तार
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ समेत भारतीय अपराधियों के तीन गिरोहों के खिलाफ अभियान में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से बिश्नोई-बराड़ गिरोह पर खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की 2023 में हुई हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

top headlines today important and big news stories of 8 july 2026 updates on amar ujala
1 - फोटो : अमर उजाला
Ram Mandir: आखिरकार चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी, चढ़ावा चोरी के लिए बैंक और अनिल मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने लंबी चुप्पी तोड़ते हुए पूरे मसले के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और ट्रस्ट के सदस्य रहे अनिल मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) को भेजे गए पत्र में उन्होंने दान की गणना प्रक्रिया से जुड़े कई बिंदुओं पर एसबीआई की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। एसआईटी को लिखे पत्र में उन्होंने अपने बयान को जांच के रिकॉर्ड का हिस्सा बनाने का अनुरोध किया है। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 8 july 2026 updates on amar ujala
अर्जेंटीना ने मिस्र को हराया - फोटो : Fifa.com
मेसी की अगुआई में अर्जेंटीना का करिश्मा: 0-2 से पिछड़ने के बाद दमदार वापसी; आखिरी 11 मिनट में कैसे पलटा मैच?
मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में मिस्र के खिलाफ अविश्वसनीय वापसी करते हुए 3-2 से रोमांचक जीत दर्ज की। एक समय अर्जेंटीना दो गोल से पिछड़ रहा था, लेकिन अंतिम 11 मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो, कप्तान लियोनेल मेसी और एंजो फर्नांडीज के गोलों की बदौलत टीम ने मैच पलट दिया और क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। अब अर्जेंटीना का सामना स्विट्जरलैंड और कोलंबिया के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 8 july 2026 updates on amar ujala
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
IND vs ENG: भारत की टी20 में सबसे बड़ी हार, अपने दूसरे न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट हुई टीम; इंग्लैंड ने बनाई बढ़त
इंग्लैंड ने भारत को तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रनों के बड़े अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत की इस प्रारूप में रनों के लिहाज से ये सबसे बड़ी हार है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 11.4 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि टीम के सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई अंक तक पहुंच सके, लेकिन कोई भी 13 रन से ज्यादा नहीं बना पाया। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 8 july 2026 updates on amar ujala
मानसून का रौद्र रूप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मानसून मचा रहा तबाही: अगले तीन-चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, किन राज्यों में बना आफत और कहां दे रहा राहत?
राजस्थान और पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश भर में सक्रिय हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून गर्मी और उमस से राहत दिलाने के साथ भारी तबाही भी मचा रहा है। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बीच डोडा जिले में बादल फटा है, जिसके बाद भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर व मलबा गिरने से कई घर, दुकानें और गाड़ियां दब गई हैं। राहत की बात है कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 8 july 2026 updates on amar ujala
1 - फोटो : अमर उजाला
Amarnath Yatra: अब तक 1.13 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके बाबा बर्फानी के दर्शन, एलजी ने की व्यवस्था की समीक्षा
श्री अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा सुचारू और उत्साहपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रही है। अब तक 1.13 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर आशीर्वाद ले चुके हैं। श्रद्धालुओं के इस भारी उत्साह के बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में यात्रा की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और तीर्थयात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की व्यापक समीक्षा की गई। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 8 july 2026 updates on amar ujala
मेनोपॉज - फोटो : Meta AI
Menopause: किशोरियां भी हो रहीं मेनोपॉज की शिकार, माहवारी बंद होने की उम्र घट रही; हो रहा और क्या असर?
मेनोपॉज यानी महिलाओं की माहवारी बंद होने की उम्र लगातार घट रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसे केवल 30-40 साल की महिलाओं की समस्या मानना गलत होगा। ऐसे मामले अब 13 साल तक की किशोरियों में भी सामने आने लगे हैं। किशोरियों में मेनोपॉज की बीमारी दुर्लभ भले ही हो लेकिन सही समय पर ध्यान न देने पर आगे चलकर उनकी मां बनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 8 july 2026 updates on amar ujala
एफडीआई - फोटो : अमर उजाला
एफडीआई: भारत ने लगाई दो पायदान की छलांग: निवेश 44 प्रतिशत बढ़कर 39 अरब डॉलर पहुंचा
विनिर्माण क्षेत्र को आधुनिक बनाने और सर्विस सेक्टर को आगे बढ़ाने जैसी सरकार की नीतियों के दम पर भारत 2025 में दो स्थान की छलांग लगाकर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पाने वाला दुनिया का 11वां सबसे बड़ा देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते साल देश में 38.89 अरब डॉलर का एफडीआई आया, जो 2024 के 27.09 अरब डॉलर से 44 फीसदी अधिक है। 2024 में एफडीआई पाने वाले देशों में 13वें स्थान पर था। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 8 july 2026 updates on amar ujala
असम सरकार ने जारी किए आंकड़े - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कैंसर के खिलाफ जंग: असम बना नंबर वन, सर्वाइवल दर 62 प्रतिशत; राष्ट्रीय औसत से 22 फीसदी अधिक
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में असम ने देश के लिए नई मिसाल कायम की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि असम में कैंसर मरीजों की जीवित रहने (सर्वाइवल) की दर 62 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो देश में सबसे अधिक है। यह राष्ट्रीय औसत 40 प्रतिशत से 22 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय राज्य में विकसित विकेंद्रीकृत कैंसर उपचार प्रणाली, व्यापक स्क्रीनिंग अभियान और समय पर इलाज की व्यवस्था को दिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed