{"_id":"6a7a668b19d6d4c303044dd2","slug":"top-news-colombia-earthquake-turkiye-kurdish-amnesty-jharkhand-student-protest-trump-vaccine-order-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Top News: कोलंबिया में भूकंप से तबाही; कुर्द लड़ाकों को तुर्किये से माफी; झारखंड आंदोलन के बीच ED की जांच शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: कोलंबिया में भूकंप से तबाही; कुर्द लड़ाकों को तुर्किये से माफी; झारखंड आंदोलन के बीच ED की जांच शुरू
Tue, 11 Aug 2026 05:32 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Tue, 11 Aug 2026 05:32 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर और देश की अहम खबरों में कोलंबिया का शक्तिशाली भूकंप, तुर्किये में कुर्द लड़ाकों को सशर्त माफी, झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर पुलिस की कार्रवाई, सेना प्रमुख का जम्मू दौरा और अमेरिका में बच्चों के टीकाकरण को लेकर ट्रंप का बड़ा फैसला शामिल है। कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र चोको के ग्रामीण इलाके में बताया गया और राजधानी बोगोटा समेत कई क्षेत्रों में असर पड़ा। पड़ोसी देश इक्वाडोर में भी झटके महसूस किए गए। तुर्किये की संसद ने कुर्द लड़ाकों को सशर्त माफी देने वाले विधेयक को मंजूरी दी है। यह कानून तभी लागू होगा जब कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी यानी पीकेके के पूरी तरह हथियार डालने की पुष्टि हो जाएगी। पीकेके ने पिछले साल अपनी दशकों पुरानी सशस्त्र मुहिम खत्म करने और संगठन को भंग करने की घोषणा की थी। झारखंड में विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। वहीं, सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ मंगलवार को जम्मू के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे और अग्रिम इलाकों में सुरक्षा स्थिति की जानकारी लेंगे। सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शरद पवार और अमित शाह की एक साथ मौजूदगी ने राजनीतिक चर्चाओं को हवा दी है। रूस में यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली याब्लोको पार्टी को अगले संसदीय चुनाव से बाहर कर दिया गया है। अमेरिका में ट्रंप ने बच्चों के टीकाकरण की सिफारिशें बदलने का आदेश दिया है। वहीं, अफगानिस्तान ने आयरलैंड को तीन विकेट से हराकर 2027 वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है। आइए, विस्तार से देश-दुनिया की खबरों पर नजर डालते हैं...
विज्ञापन
कोलंबिया में भीषण भूकंप से तबाही: अब तक 111 लोगों की मौत; कई लोग मलबे में फंसे; कितनी तीव्रता से हिली धरती?
भूकंप
- फोटो : Amar Ujala Graphics
कोलंबिया में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 7.4 थी और इसका केंद्र 115 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके राजधानी बोगोटा समेत कई इलाकों में महसूस किए गए। जिसके झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर तक महसूस किए गए। वैज्ञानिकों के मुताबिक भूकंप का केंद्र चोको का ग्रामीण क्षेत्र रहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
West Asia: तुर्किये में कुर्द लड़ाकों को मिलेगी सशर्त माफी, संसद से मिली मंजूरी; कानून कब कैसे लागू होगा?
तुर्किये का झंडा
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
तुर्किये की संसद ने कुर्द लड़ाकों को सशर्त माफ करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दे दी है। ये कानून तभी लागू होगा जब तुर्किये के अधिकारी कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के पूरी तरह हथियार डालने की पुष्टि करेंगे। पीकेके ने पिछले साल अपनी दशकों पुरानी सशस्त्र मुहिम खत्म करने और खुद को भंग करने की घोषणा की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
जंतर मंतर के बाद रांची में लाठीचार्ज: झारखंड के छात्र आंदोलन पर पुलिस की सख्ती, CM हेमंत की अगली रणनीति क्या?
झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस और सुरक्षाबलों के बलप्रयोग का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा है। विपक्षी राजनीतिक दल इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। अब झारखंड में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन, विधानसभा घेराव करने सड़कों पर उतरे छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का मामला सुर्खियों में है। इस मामले में भाजपा बनाम कांग्रेस वाली राजनीति भी शुरू हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
थल सेना प्रमुख का जम्मू दौरा आज: जनरल धीरज सेठ अग्रिम इलाकों का करेंगे दौरा, सुरक्षा व्यवस्था की लेंगे जानकारी
सेना प्रमुख का जम्मू दौरा आज
- फोटो : अमर उजाला
थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ मंगलवार यानी आज जम्मू के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह जम्मू के अग्रिम इलाकों में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे। उनका यह दौरा सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और मौजूदा हालात की जानकारी लेने पर केंद्रित रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
सुप्रिया सुले की बेटी का रिसेप्शन: साथ दिखे PM मोदी और शरद पवार, शाह भी मौजूद; क्या बदल रही है सियासी रणनीति?
समारोह से पहले पीएम मोदी ने एनसीपी (एसपी) सांसदों से की थी मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के शादी रिसेप्शन में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक साथ नजर आए। शादी समारोह में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे थे, लेकिन इन तीनों नेताओं की एक साथ तस्वीर ने सबसे ज्यादा राजनीतिक ध्यान खींचा। इसकी वजह यह है कि एनसीपी (एसपी) अभी विपक्षी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
ऊं नम: पार्वती पतये, हर-हर महादेव: आज शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक, मंदिरों में भी तैयारियां पूरी
ऊं नम: पार्वती पतये, हर-हर महादेव
- फोटो : अमर उजाला
आज शिवरात्रि है। गोमुख और हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचे कांवड़िये महादेव का जलाभिषेक करने के लिए आतुर हैं। उनके चेहरे पर न किसी तरह की थकावट दिख रही और न नींद। बस उनको अपने महादेव को जल अर्पित करना है। शहर में पहुंचे कांवड़ियों का महिलाओं ने उनके पैर धोकर, तिलक लगाकर स्वागत किया। इलाके के बुजुर्गों ने भी उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
यूपी की मंत्री के दामाद के कार्यालय में चोरी: लैपटॉप खोलने का प्रयास, स्मार्टफोन हैक; सीसीटीवी में कैद वारदात
यूपी की मंत्री के दामाद के कार्यालय में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
सेलाकुई मुख्य मार्ग पर गणेश इंटरप्राइजेज के कार्यालय से छह अगस्त की सुबह चोर दो लैपटॉप और कुछ दस्तावेज चोरी कर ले गया। शिकायतकर्ता एमएसएमई प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के उत्तराखंड अध्यक्ष और सीए हैं। निखिल गुप्ता के मुताबिक चोर को कार्यालय की चाबी रखे होने की जानकारी थी और उसने चाबी से ही ताला खोला। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Russia: क्या विरोधियों से डरने लगे पुतिन, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली पार्टी क्यों नहीं लड़ पाएगी चुनाव?
क्या रूस में विरोध की आवाज दब रही है?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
क्या अगले संसदीय चुनाव को लेकर पुतिन डर रहे हैं? दरअसल ये सवाल तब उठा जब आज रूस की सुप्रीम कोर्ट ने याब्लोको पार्टी को अगले महीने होने वाले संसदीय चुनाव से बाहर कर दिया। अदालत ने उसका चुनावी पंजीकरण रद्द कर दिया। क्योंकि याब्लोको रूस की उन राजनीतिक ताकतों में रही है जो सरकार की नीतियों की आलोचना करती रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में यह यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई का खुलकर विरोध करने वाली इकलौती पंजीकृत विपक्षी पार्टी थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
US: ट्रंप अमेरिकी बच्चों का जीवन खतरे में डाल रहे? अमेरिका में बच्चों के टीकाकरण पर ले सकते हैं बड़ा फैसला
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बच्चों के टीकाकरण को लेकर बड़ा कार्यकारी आदेश जारी किया है। इस आदेश में बचपन में लगाए जाने वाले टीकों की सिफारिशों को नए तरीके से तैयार करने की बात कही गई है। ट्रंप लंबे समय से इस विचार का समर्थन करते रहे हैं कि बच्चों को एक साथ कई टीके देने के बजाय उन्हें अलग-अलग चिकित्सकीय दौरों में लगाया जाना चाहिए। इसी सोच के तहत अब खसरा, गलसुआ और रूबेला यानी एमएमआर के टीके को भी तीन अलग-अलग टीकों के रूप में देने की योजना बनाने का निर्देश दिया गया है। इस फैसले को लेकर अमेरिका में स्वास्थ्य विशेषज्ञों और प्रशासन के बीच बहस तेज हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
AFG In ODI WC 2027: अफगानिस्तान ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई किया, आयरलैंड को हराया
अफगानिस्तान ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई किया
- फोटो : Twitter
अफगानिस्तान ने सोमवार को तीसरे वनडे में आयरलैंड को तीन विकेट से हराकर 2027 वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया। आयरलैंड 206 रन पर ऑल आउट हो गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान 97/2 से 176/7 हो गया। राशिद खान ने नाबाद 37 रन (43 गेंद) बनाए। यामीन अहमदजई (नाबाद चार रन) के साथ मिलकर उन्होंने 44.5 ओवर में टीम को जीत दिलाई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...