फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: कनाडा में सिख नेता रिपुदमन मलिक की गोली मारकर हत्या, वयस्कों को आज से मुफ्त लगेगी एहतियाती खुराक, पढ़ें अहम समाचार

Fri, 15 Jul 2022 06:37 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 15 Jul 2022 06:37 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 15 July Today: Important and big news stories of 15 July updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

साल 1985 के कनिष्क बम विस्फोट मामले में बरी बिजनेसमैन और पंजाबी मूल के कनाडाई सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की गुरुवार सुबह कनाडा के सरे इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, केंद्र सरकार ने आज से सभी वयस्कों के लिए कोविड टीकों की एहतियाती खुराक लगाने का फैसला किया है। आज से आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के तौर पर अगले 75 दिनों तक मुफ्त एहतियाती खुराक के लिए अभियान चलाया जाएगा। साथ ही गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने गुजरात के कई इलाकों खासतौर से उत्तरी, दक्षिणी व सौराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 15 July Today: Important and big news stories of 15 July updates on Amar Ujala
रिपुदमन सिंह मलिक की फाइल फोटो और जलती कार। - फोटो : फाइल फोटो

कनाडा में सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की गोली मारकर हत्या
साल 1985 के कनिष्क बम विस्फोट मामले में बरी बिजनेसमैन और पंजाबी मूल के कनाडाई सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की गुरुवार सुबह कनाडा के सरे इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी हत्या उस समय हुई, जब वह अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया।  पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 15 July Today: Important and big news stories of 15 July updates on Amar Ujala
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

सभी वयस्कों को आज से मुफ्त लगेगी एहतियाती खुराक
केंद्र सरकार ने आज से सभी वयस्कों के लिए कोविड टीकों की एहतियाती खुराक लगाने का फैसला किया है। 15 जुलाई से आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के तौर पर अगले 75 दिनों तक मुफ्त एहतियाती खुराक के लिए अभियान चलाया जाएगा। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई थी। सरकारी केंद्रों पर सभी वयस्कों को मुफ्त बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 15 July Today: Important and big news stories of 15 July updates on Amar Ujala
भारी बारिश - फोटो : पीटीआई

गुजरात, महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी
गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने गुजरात के कई इलाकों खासतौर से उत्तरी, दक्षिणी व सौराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। लगातार झमाझम बारिश के कारण पूर्णा और अंबिका नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नवसारी शहर के अलावा बिलिमोड़ा व अन्य इलाकों में घुटनों तक पानी है। वंसदा तालुका में सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में 394 एमएम बारिश दर्ज की गई। एनडीआरएफ ने तापी और वडोदरा जिले में सुबह 45 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 15 July Today: Important and big news stories of 15 July updates on Amar Ujala
सीयूईटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सीयूईटी-यूजी परीक्षा का प्रथम चरण आज से शुरू
देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) के प्रथम संस्करण की शुरुआत आज से होगी। परीक्षा के लिए भारत और विदेशों में 510 शहरों में केंद्र बनाए गए हैं। सीयूईटी के लिए 14.9 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है।  इस परीक्षा में पास छात्र देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तर पर प्रवेश ले सकेंगे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) परीक्षा के संबंध में की गई तैयारियों की जांच कर रही है। भारत और विदेश के 510 केंद्रों पर परीक्षा होगी।  पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed