{"_id":"62d07b7021187a442608ff5c","slug":"ind-vs-eng-2nd-odi-india-vs-england-match-highlights-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG 2nd ODI Photos: मैदान में पहुंची सचिन-गांगुली और धोनी-रैना की जोड़ी, विराट की कवर ड्राइव ने जीता दिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG 2nd ODI Photos: मैदान में पहुंची सचिन-गांगुली और धोनी-रैना की जोड़ी, विराट की कवर ड्राइव ने जीता दिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:54 AM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में कई दिग्गज क्रिकेटर स्टेडियम में पहुंचे थे। इस मैच में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो पर विराट की कवर ड्राइव ने सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
1 of 10
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया को 100 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। 246 रन का साधारण लक्ष्य मिलने के बावजूद भारतीय टीम इस मैच में जीत नहीं हासिल कर पाई। इंग्लैंड रीसी टॉप्ली के सामने भारतीय गेंदबाजों ने घुटने टेक दिए। टॉप्ली ने इस मैच छह विकेट लिए और इंग्लैंड को जीत दिलाई।
इस मैच में भले ही भारत को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन विराट कोहली की कवर ड्राइव ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं, सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली और सुरेश रैना-महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी भी यह मैच देखने पहुंची थी। इन दोनों जोड़ियों ने ही मैच को खास बना दिया।
2 of 10
महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की जोड़ी भारतीय क्रिकेट की सबसे पसंदीदी जोड़ियों में से एक है। इन दोनों ने साथ मिलकर भारत के लिए और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई मैच जीते हैं। आईपीएल में यह जोड़ी बेहद लोकप्रिय रही है। इस मैच में भी ये दोनों साथ नजर आए।
3 of 10
सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
रैना और धोनी यह मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे और जब कैमरा धोनी के ऊपर गया तो फैंस ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। हालांकि, यह मैच इन दिग्गजों के लिए अच्छा नहीं रहा और भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिन तेंदलुकर की जोड़ी भी यह मैच देखने पहुंची थी। ये दोनों साथ में मैच का मजा लेते नजर आए। हालांकि, टीम इंडिया यह मैच हार गई और इन दिग्गजों का मजा भी किरकिरा हो गया।
विज्ञापन
5 of 10
सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान सचिन और सौरव आपस में कुछ चर्चा करते भी नजर आए। यह मैच कई बार उतार और चढ़ाव से गुजरा। पहली पारी के बाद भारत की जीत आसान लग रही थी, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।