सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trai proposes mobile plans at lower prices offering only call, sms services

TRAI का नया प्रस्ताव: कंपनियों को देना होगा वॉयस-एसएमएस का अलग प्लान, 28 अप्रैल तक मांगे गए सुझाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Tue, 07 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार

दूरसंचार नियामक ने फोन कॉल और एसएमएस वाले सस्ते प्लान अनिवार्य करने का नया प्रस्ताव दिया है। इससे उपभोक्ता अब अनचाही डाटा सेवाओं के लिए भुगतान करने से बच सकेंगे। यह कदम पारदर्शिता बढ़ाएगा और ग्राहकों को अधिक विकल्प देगा। पढ़िए रिपोर्ट-

Trai proposes mobile plans at lower prices offering only call, sms services
टेलीकॉम रेगुलेटर ऑफ इंडिया - फोटो : trai.gov.in
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मंगलवार को टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल प्लान को लेकर नया प्रस्ताव दिया है। अब फोन कॉल और एसएमएस वाले सस्ते प्लान अनिवार्य किए जा सकते हैं। प्रस्ताव के अनुसार, टेलीकॉम ऑपरेटर्स को बिना डाटा वाला प्लान देना होगा। इनकी कीमत मौजूदा विशेष डाटा प्लान से कम होगी।   
Trending Videos


दूरसंचार नियामक क्यों लाया नया प्रस्ताव?
दूरसंचार नियामक ने कहा कि कंपनियां पहले भी ऐसे प्लान लाई थीं। लेकिन उनकी कीमत ज्यादा रखी गई। डाटा लाभ हटाने के बावजूद अनुपात में इन कीमतों को कम नहीं किया गया। नियामक ने कहा,पहले किए गए बदलाव का परिणाम संतोषजनक नहीं रहा है। इसी वजह से नया संशोधित प्रस्ताव लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अनचाही सेवाएं लेने के लिए मजबूर नहीं होंगे ग्राहक'
कंपनियों को अब हर वैधता अवधि के लिए फोन कॉल, एसएमएस और डाटा वाले प्लान के साथ सिर्फ कॉल और एसएमएस वाला प्लान भी देना होगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। ग्राहकों को अनचाही सेवाएं लेने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: भारत में खुला सेंट किट्स और नेविस का उच्चायोग: जयशंकर ने किया स्वागत, कहा- मजबूत होंगे दोस्ताना संबंध

'डाटा न चाहने वाले उपभोक्ताओं को नहीं देने होंगे पैसे'
ट्राई ने कहा कि जिन लोगों को डाटा की जरूरत नहीं है, उन्हें उसके लिए पैसे नहीं देने होंगे। इससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे। कॉल और एसएमएस वाले प्लान डाटा वाले प्लान के बराबर उपलब्ध होंगे। इस प्रस्ताव पर 28 अप्रैल तक सुझाव मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed