सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Twisha Sharma case: Giribala Singh’s anticipatory bail quashed by the MP High Court

Twisha Sharma Case: त्विषा की सास गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, एमपी हाई कोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत याचिका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Thu, 28 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने त्विषा शर्मा मौत मामले में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी। अदालत ने आरोपों को गंभीर मानते हुए यह फैसला सुनाया। वहीं, सीबीआई ने पति समर्थ सिंह को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है। त्विषा 12 मई को भोपाल स्थित ससुराल में मृत मिली थीं।

Twisha Sharma case: Giribala Singh’s anticipatory bail quashed by the MP High Court
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से गिरिबाला सिंह को झटका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को त्विषा शर्मा मौत मामले में मिली अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। जबलपुर में बुधवार को सुनवाई करते हुए अवकाशकालीन न्यायाधीश देवनारायण मिश्रा ने कहा कि मामले के तथ्यों और लगाए गए आरोपों को देखते हुए भोपाल की सत्र अदालत द्वारा 15 मई 2026 को दी गई अग्रिम जमानत को निरस्त किया जाता है। अदालत ने दहेज प्रताड़ना और अन्य गंभीर आरोपों से जुड़े मामले में गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिकाएं स्वीकार कर लीं।




गिरिबाला सिंह मामले में हाईकोर्ट की पीठ का पूरा फैसला यहां पढ़ें-
विज्ञापन
विज्ञापन


'आखिरकार त्विषा मामले में न्याय हुआ'
त्विषा शर्मा के परिवार की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आखिरकार त्विषा मामले में न्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि गिरिबाला सिंह 36 वर्षों तक न्यायिक सेवा में रही हैं, इसलिए कानून के प्रति सम्मान दिखाते हुए उन्हें सीबीआई के सामने आत्मसमर्पण कर जांच में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos


सीबीआई हिरासत में भेजे गए समर्थ सिंह
इससे पहले भोपाल की एक अदालत ने त्विषा शर्मा के पति समर्थ सिंह को सीबीआई हिरासत में भेज दिया। इसके बाद सीबीआई की टीम समर्थ सिंह को लेकर कटारा हिल्स स्थित गिरिबाला सिंह के घर पहुंची और मामले की आगे जांच की।

12 मई को अपने सुसराल में फांसी पर लटकी मिली थी त्विषा
सीबीआई ने सोमवार को पूर्व मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत की जांच अपने हाथ में ली थी। त्विषा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थीं। सीबीआई ने मध्य प्रदेश पुलिस की एफआईआर को दोबारा दर्ज करते हुए पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed