सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray seeks farm loan waiver special legislature session as rains damage crops in Maharashtra

महाराष्ट्र में बारिश से किसान प्रभावित: उद्धव ने की पूरा कर्ज माफ करने की मांग, फडणवीस सरकार पर निशाना भी साधा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र में भारी बारिश से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पूरी कर्ज माफी और प्रभावित किसानों को 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर राहत देने की मांग की। इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर भी केंद्र सरकार से तीखे सवाल किए।  

Uddhav Thackeray seeks farm loan waiver special legislature session as rains damage crops in Maharashtra
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते किसानों को बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ा है। कारण है कि बारिश के चलते फसलें बर्बाद हो गई। साथ ही नौ से ज्यादा किसानों की मौत हो गई। ऐसे में अब शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने किसानों के लिए पूरी कर्ज माफी की मांग की है। इतना ही नहीं उद्धव ने राज्य की फडणवीस सरकार से प्रभावित किसानों को 50000 रुपये प्रति हेक्टेयर राहत राशि देने के साथ-साथ किसानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए विशेष विधान सभा सत्र बुलाने की भी मांग की है। 

Trending Videos


भाजपा सरकार पर साधा निशाना
इस दौरान उद्धव ने राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने फडणवीस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य को सही तरीके से चला पाने में असमर्थ हैं।। बता दें कि महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में 20 सितंबर से भारी बारिश और बढ़ती नदियों की वजह से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। सरकार के अनुसार, करीब 30,000 हेक्टेयर से अधिक फसलें बाढ़ में बह गई हैं और कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- RSS: मोहन भागवत बोले- संघ की प्रार्थना मातृभूमि के प्रति समर्पण का सामूहिक संकल्प है

सीएम फडणवीस ने की राहत पैकेज का एलान
ऐसे में गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और किसानों की मदद के लिए तुरंत राहत पैकेज देने की अपील की। गौरतलब है कि मराठवाड़ा जैसे सूखे इलाके में इस बार भारी बारिश ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। वहीं, दूसरी ओर शिव सेना (यूबीटी) और कांग्रेस ने किसानों के लिए तत्काल राहत की मांग को लेकर अलग-अलग प्रदर्शन करने का एलान किया है। दोनों विपक्षी दलों ने सरकार से राज्य में वेट ड्राउट यानी गीला सूखा घोषित करने की भी मांग की है ताकि किसानों को विशेष मदद दी जा सके।

सोमन वांगचुक की गिरफ्तारी पर भी बोले उद्धव ठाकरे
इसके साथ ही इस दौरान प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सक्रियता कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि जो व्यक्ति हमारी सेना के लिए सोलर टेंट तकनीक विकसित करता है, उसे देशद्रोही कहा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलने की अनुमति दी जा रही है।

ठाकरे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान देशभर के लोगों से अपील की कि वे रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप फाइनल मैच का बहिष्कार करें। उन्होंने कंपनियों से भी आग्रह किया कि वे इस मैच के दौरान विज्ञापन न दें। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो हमारे सैनिकों के लिए काम कर रहा है, उसे देशद्रोही कहा जा रहा है। वहीं आप आतंक फैलाने वाले पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं, यह कैसी देशभक्ति है?

ये भी पढ़ें:- Bullet Train: कब शुरू होगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए सभी सवालों के जवाब

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी
ध्यान रहे कि सोनम वांगचुक को शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी लद्दाख में राज्य की मांग और संवैधानिक सुरक्षा की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद हुई, जिसमें चार लोगों की मौत और 90 से अधिक घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed