{"_id":"57580a664f1c1bad2f9c5105","slug":"udtapunjab-controversy-bollywood-united-against-pahlaj-nihlani-demands-removal-of-cbfc-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसर बोर्ड के खिलाफ एकजुट हुआ बॉलीवुड, पहलाज निहलानी को हटाने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेंसर बोर्ड के खिलाफ एकजुट हुआ बॉलीवुड, पहलाज निहलानी को हटाने की मांग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Jun 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म उड़ता पंजाब को लेकर सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी और निर्देशक अनुराग कश्यप के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। कल पहलाज निहलानी के अनुराग कश्यप पर आम आदमी
विज्ञापन
पार्टी से पैसे लेने के आरोप लगाने के बाद आज अनुराग कश्यप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुराग के साथ फिल्म जगत की जाना मानी हस्तियां एकता कपूर, सुधीर मिश्रा, महेश भट्ट, अश्विवनी चौधरी, अशोक पंडित, सुभाष घई भी मौजूद थे। इन सभी ने एक सुर में पहलाज निहलानी को सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की।
विज्ञापन
पैसे लेने के आरोप पर अनुराग कश्यप ने कहा कि ऐसे आरोपों में उन्हें खुद का बचाव करने में शर्म आती है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में ऐसा क्या हो गया की हर फिल्म को ट्रिब्यूनल में जा कर क्लियर करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस प्रेस कांफ्रेस में मुकेश भट्ट ने मंत्रालय से अपील करते हुए कहा कि पहलाज निहलानी सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त नहीं हैं, उन्हें तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए।
वहीं, उड़ता पंजाब मामले में बाम्बे हाईकोर्ट ने सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी है।