सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   up encounter specialist ajay pal sharma warns tmc candidate kin appointed observer in west bengal election

West Bengal: 'अगर बदमाशी की तो करेंगे कायदे से इलाज', यूपी के इनकाउंटर स्पेशलिस्ट ने TMC नेता को दी चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 28 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा का एक वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कथित तौर पर टीएमसी नेता के समर्थकों को सख्त चेतावनी दी। इस बयान को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और निष्पक्ष चुनाव पर बहस तेज हो गई।

up encounter specialist ajay pal sharma warns tmc candidate kin appointed observer in west bengal election
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव - फोटो : X/@amitmalviya
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के मतदान 29 अप्रैल को होना है। इससे पहले उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा की दक्षिण 24 परगना में चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्ति ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। यह विवाद तब और गहरा गया जब अजय पाल शर्मा को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता जहांगीर खान के बारे में पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए देखा गया, जिनके समर्थकों पर कथित तौर पर पुलिसकर्मियों को धमकाने का आरोप है।
Trending Videos


एक वायरल वीडियो में अजय पाल शर्मा को पुलिस अधिकारियों और आसपास के नागरिकों से कहते हुए सुना गया, "इलाके में हर कोई साफ तरीके से समझ ले कि अगर किसी ने बदमाशी की, तो उसका कायदे से इलाज किया जाएगा। अगर हमें किसी के भी बारे में जानकारी मिलती है, जिसने खुराफात करने या किसी को परेशान करने की कोशिश की है, तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tamil Nadu Election: तमिलनाडु में पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाताओं की भागीदारी, मतदान में दर्ज हुआ बड़ा अंतर

वीडियो में क्या-क्या बोले इनकाउंटर स्पेशलिस्ट शर्मा?
वीडियो में अजय पाल शर्मा ने जहांगीर खान के परिवार के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, "उसे बता देना कायदे से। बार-बार ऐसी खबरें आई हैं कि उसके सहयोगी लोगों को धमकी दे रहे हैं - हम इससे सख्ती से निपटेंगे। फिर बाद में रोना-पछताना मत।" चुनाव ड्यूटी पर तैनात आईपीएस अधिकारी ने मतदाताओं को कथित तौर पर डराने-धमकाने के आरोप में टीएमसी उम्मीदवार को कड़ी चेतावनी दी।


भाजपा ने किया आईपीएस अधिकारी का बचाव
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने शर्मा का बचाव करते एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "यूपी पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और सिंघम अजय पाल शर्मा को दक्षिण 24 परगना के पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। उन्होंने अभी-अभी भाईपो के गुर्गे जहांगीर खान के परिवार के सदस्यों को चेतावनी दी है। कोई भी इस चुनाव को 50 वर्षों में सबसे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव बनने से नहीं रोक सकता और जो भी ज्यादा होशियार बनने की हिम्मत करेगा, उसे सबक सिखाया जाएगा।"

वहीं, भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा, "उन्होंने (शर्मा ने) अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी जहांगीर खान के परिवार के सदस्यों को कड़ी चेतावनी देते हुए तुरंत माहौल सेट कर दिया। संदेश स्पष्ट है: धमकियों और मनमानी का युग समाप्त हो गया है।"

टीएमसी बोली- ये बंगाल है यूपी नहीं
टीएमसी नेता रिजू दत्ता ने शर्मा को भ्रष्ट अधिकारी करार दिया और आरोप लगाया कि वह प्रभावशाली नेताओं के घरों का दौरा कर रहे हैं और उनके लोगों को धमका रहे हैं। पार्टी ने शर्मा के पिछले रिकॉर्ड पर भी प्रकाश डाला, जिसमें उन पर कैश-फॉर-पोस्टिंग घोटाले में नाम आने और आपराधिक विश्वासघात, सबूतों के गायब होने और आपराधिक साजिश रचने के आरोपों का दावा किया गया।

ये भी पढ़ें: West Bengal Elections LIVE: चुनाव आयोग ने अब तक 510 करोड़ रुपए की जब्त; फर्जी वोटिंग की कोशिश पर होगी जेल

तृणमूल कांग्रेस ने एक्स पर कहा, "यह वह निष्पक्ष पुलिस पर्यवेक्षक है जिसे चुनाव आयोग बंगाल के लिए चुन रहा है। जाहिर है, भ्रष्ट और आपराधिक ट्रैक रिकॉर्ड अब नौकरी के लिए प्राथमिक योग्यता बन गया है।" पार्टी ने शर्मा को अपने हाथ में मामले लेने के खिलाफ चेतावनी भी दी, यह कहते हुए कि बंगाल उत्तर प्रदेश नहीं है। यह पूरा विवाद पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावी माहौल में एक नई गरमाहट ला गया है, जहां पर्यवेक्षकों की भूमिका और निष्पक्षता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed