सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vice president election, results will declare by saturday evening

शनिवार शाम तय होगा देश के अगले उपराष्ट्रपति का नाम

एजेंसी/भाषा Updated Fri, 04 Aug 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
vice president election, results will declare by saturday evening
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति पद के लिए कल होने जा रहे चुनाव में सत्तारूढ़ राजग के उम्मीदवार एम वेंकैया नायडू का पलड़ा भारी होने के बीच संसद सदस्य मतदान के लिए तैयार हैं। इस चुनाव का कल शाम तक परिणाम आ जाएगा।

Trending Videos


लोकसभा में बहुमत वाले राजग की ओर से उम्मीदवार बनाए गये पूर्व केन्द्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू का देश का अगला उपराष्ट्रपति चुने जाने का रास्ता लगभग साफ है। विपक्ष ने गोपाल कृष्ण गांधी को अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रामनाथ कोविंद की उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले बीजद और जदयू ने उपराष्ट्रपति चुनाव में गांधी का समर्थन करने का फैसला किया है। हालांकि, जदयू ने बिहार में महागठबंधन का दामन छोड़ दिया है और भाजपा के साथ मिलकर नयी सरकार बनायी है, लेकिन पार्टी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके गांधी के पक्ष में मतदान करने का अपना फैसला नहीं बदला है।

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है

vice president election, results will declare by saturday evening

कल सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होने वाले मतदान में सांसद अपनी पसंद जाहिर करने के लिए खास तौर से तैयार कलम का इस्तेमाल करेंगे। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने परंपराओं का हवाला देते हुए बताया कि मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी और शाम सात बजे तक परिणाम भी आ जाएंगे।

गौरतलब है कि इस चुनाव में राजनीतिक दल व्हिप जारी नहीं कर सकते हैं क्योंकि वोट गोपनीय मतपत्र के माध्यम से डाले जाते हैं। मौजूदा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। वह लगातार दो बार इस पद पर रह चुके हैं।

राज्यसभा के पदेन सभापति एवं देश के उपराष्ट्रपति के चुनाव में मतदान का अधिकार संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित तथा नामित सदस्यों को होता है। दोनों सदनों में सदस्यों की कुल संख्या 790 है, लेकिन वर्तमान में लोकसभा में दो और राज्यसभा में एक सीट रिक्त है। वहीं, लोकसभा सदस्य छेदी पासवान न्यायिक फैसले के कारण मतदान के लिए अयोग्य करार दिये गये हैं।

लोकसभा के कुल 545 सदस्यों में भाजपा के 281 सांसद हैं, जबकि भाजपा नीत राजग के कुल 338 सदस्य हैं। वहीं, 243 सदस्यीय राज्यसभा में भाजपा के कुल 56 सदस्य हैं जबकि सदन की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में कांग्रेस के पास 59 सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed