{"_id":"598531d44f1c1b1f3f8b47b3","slug":"vice-president-election-voting-starts-at-10am-results-will-declare-by-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के 15वें उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव, 10 बजे से शुरू होगी वोटिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश के 15वें उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव, 10 बजे से शुरू होगी वोटिंग
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 05 Aug 2017 08:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का 15वां उप राष्ट्रपति तय करने के लिए संसद के दोनों सदनों के सांसद आज वोट डालेंगे। मतदान संसद भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। आंकड़े राजग उम्मीदवार के पक्ष में हैं। ऐसे में राष्ट्रपति चुनाव की तरह ही उपराष्ट्रपति चुनाव को भी महज औपचारिकता माना जा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल इस चुनाव में राजग में अपने बूते अपने उम्मीदवार को जीत हासिल कराने माद्दा था। इस बीच राजग के इतर 5 दलों के समर्थन में आ जाने के बाद मुकाबला एकतरफा हो गया है। चुनाव परिणाम शनिवार शाम को ही घोषित हो जाएगा।
विज्ञापन
इस चुनाव में 777 सांसद अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें लोकसभा में राजग के 340 तो राज्यसभा में 85 सांसद हैं। इसके अलावा एआईएडीएमके के दोनों धड़ों, इनेलो, टीआरएस और वाईएसआर कांग्रेस ने भी राजग उम्मीदवार वेंकैया नायडू को समर्थन देने की घोषणा की है। इन दलों के सांसदों की संख्या 26 है।
विज्ञापन
इस प्रकार राजग उम्मीदवार के पक्ष में घोषित तौर पर 451 सांसद हैं, जबकि भाजपा कुछ निर्दलीय सांसदों को भी साधने की कोशिश कर रही है। ऐसे में विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी की उम्मीदवारी महज औपचारिकता ही है।
हमेशा की तरह इस बार भी उपराष्ट्रपति चुनाव में सीक्रेट बैलेट और विशेष कलम का इस्तेमाल होगा। वोट देने के लिए सांसदों को आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष कलम का ही उपयोग करना होगा। ऐसा नहीं करने की स्थिति में सांसदों के वोट अमान्य हो जाएंगे।