सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vishu Poster Controversy: Police Register Case in Malappuram Over Lord Krishna and Food Promotional Poster

विशु पोस्टर विवाद से केरल में बवाल: मलप्पुरम में भगवान कृष्ण और नॉनवेज डिश वाले पोस्टर पर केस दर्ज, जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलाप्पुझा Published by: Shivam Garg Updated Mon, 20 Apr 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

केरल के मलप्पुरम में विशु त्योहार से जुड़े एक पोस्टर पर विवाद खड़ा हो गया है। भगवान कृष्ण और नॉनवेज डिश को लेकर बनाए गए इस पोस्टर के वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Vishu Poster Controversy: Police Register Case in Malappuram Over Lord Krishna and Food Promotional Poster
विवादित पोस्टर पर केस दर्ज। - फोटो : एक्स, वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

केरल के मलप्पुरम जिले में एक पोस्टर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह विवाद विशु त्योहार के मौके पर बनाए गए एक प्रमोशनल पोस्टर से जुड़ा है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के साथ एक नॉनवेज डिश कुझी मण्डी को दिखाया गया था। 

Trending Videos


सोशल मीडिया पर फैला पोस्टर
यह पोस्टर कथित तौर पर कोट्टक्कल इलाके के दो रेस्टोरेंट्स के नाम पर जारी किया गया था, जिनके नाम हैं अरेबियन मजलिस और रेधन रेस्टोरेंट। पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की भावनाएं आहत होने की शिकायत सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया केस
कोट्टक्कल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह केस एक स्थानीय निवासी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें दंगा भड़काने की कोशिश जैसे आरोप शामिल हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पोस्टर को किसने बनाया और किसकी भूमिका इसमें शामिल है। रेस्टोरेंट मालिकों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

इससे पहले पुलिस ने दर्ज किया था दंगा भड़काने का केस
इससे पहले चेरथला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस धारा में जानबूझकर उकसावे की कार्रवाई कर दंगा भड़काने की मंशा जैसे आरोप शामिल हैं। एफआईआर में कहा गया है कि आरोपियों ने इस पोस्टर को हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से साझा किया था।

रेस्तरां मालिक ने मांगी माफी
वहीं,  रेस्तरां के मालिक ने इस पूरे विवाद पर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। टीवी चैनलों पर प्रसारित एक वीडियो में उन्होंने कहा कि पोस्टर बनाने का काम एक थर्ड पार्टी को दिया गया था, जिसने समझदारी की कमी के चलते ऐसी आपत्तिजनक तस्वीर तैयार कर दी। मालिक ने यह भी स्पष्ट किया कि इस पोस्टर का इस्तेमाल रेस्टोरेंट ने अपने किसी आधिकारिक प्रचार या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं किया था।

अन्य वीडियो:--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed