सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Northeast rain havoc Assam floods over 70k people affected tourists stranded in Sikkim

बारिश का कहर: असम में बाढ़ से 78000 लोग प्रभावित; सिक्किम में फंसे 1500 सैलानी, तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ा

अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल / नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 01 Jun 2025 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार

कई राज्यों में गर्मी के बीच पूर्वोत्तर में बारिश का कहर दिख रहा है। असम में बाढ़ से 78,000 लोग प्रभावित हुए हैं। सिक्किम में 1500 से अधिक सैलानी फंस गए हैं। खराब मौसम में अरुणाचल में हाईवे से फिसलकर वाहन खाई में गिर गया। इसमें दो गर्भवती महिलाओं समेत सात की मौत हो गई।

Weather Update Northeast rain havoc Assam floods over 70k people affected tourists stranded in Sikkim
पूर्वोत्तर में बारिश का कहर, देखिए अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बारिश और भूस्खलन ने पूर्वोत्तर में तबाही मचा दी है। न सिर्फ 14 से अधिक जानें गई हैं बल्कि बाढ़ के कारण असम में ही करीब 78 हजार लोग प्रभावित भी हुए हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम और मिजोरम में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। मिजोरम में तो भूस्खलन की चपेट में होटल ही आ गया जिसमें ज्यादातर म्यांमार के लोग रुके हुए थे। इसमें तीन म्यांमारी समेत चार की मौत हुई है। वहीं तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ गया है। 

loader
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों को बचाने के लिए मणिपुर में ऑपरेशन जल राहत 2
असम के अलावा मणिपुर के विभिन्न हिस्सों में आई भीषण बाढ़ के बाद उपजे हालात में भारतीय सेना और असम राइफल्स ने 'ऑपरेशन जल राहत 2' शुरू किया। असम राइफल्स के प्रवक्ता ने बताया कि असम राइफल्स की टुकड़ियों ने सबसे अधिक प्रभावित इलाकों पोरमपट, वांक्खेई, संजेन्थोंग, पैलेस कंपाउंड, न्यू चेकॉन, खुरई हेइक्रुमाखोंग हेनांग, सोइबाम लाइकाई, वांक्खेई अंगोम लाइकाई, नोंगमेइबुंग राज बारी, इम्फाल पूर्व और पश्चिम जिलों के आसपास राहत और बचाव कार्य चलाया। 

भारतीय सेना और असम राइफल्स ने 800 नागरिकों को बचाया
रेस्क्यू टीम ने सिंजामेई से वांक्खेई खुनौ से 193 लोगों को सुरक्षित निकाला। खुरई हेइक्रुमाखोंग में राहत और बचाव अभियान के दौरान 182 लोगों को बचाया गया। इम्फाल पूर्व और पश्चिम के अन्य इलाकों से 408 और लोगों को निकाला गया। 

रेस्क्यू के दौरान दी गई मदद
बाढ़ प्रभावित सभी लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों और सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया गया। असम राइफल्स के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पेयजल, खाद्य पैकेट और तत्काल चिकित्सा सहायता भी मुहैया कराई। खुरई से कुछ बच्चों के लापता होने की खबर मिली। सूचना मिलने पर सैनिकों ने तत्काल खोज अभियान चलाकर बच्चों को सुरक्षित बचाया।

आकाशवाणी इम्फाल कार्यालय में जलभराव
सुबह के समय ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) का इम्फाल कार्यालय जलमग्न हो गया। निदेशक की अपील पर असम राइफल्स ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के अलावा आईटी-संचार उपकरण समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए।

Weather Update Northeast rain havoc Assam floods over 70k people affected tourists stranded in Sikkim
पूर्वोत्तर में बारिश का कहर... - फोटो : अमर उजाला
बारिश-भूस्खलन के कारण खाई में गिरा वाहन
अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कमेंग और लोअर सुबनसिरी जिले में भूस्खलन से नौ लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार की रात पूर्वी कमेंग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 13 पर भूस्खलन के चलते एक वाहन खाई में गिर गया और उसमें सवार दो परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे और दो गर्भवती महिलाएं शामिल थीं। वहीं, लोअर सुबनसिरी जिले में भूस्खलन से खेत में काम कर रहे दो मजदूरों की दबने से मौत हो गई। 

अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन में मरने वालों के परिजनों को मिलेगा चार लाख रुपये मुआवजा
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने पिछले 48 घंटों में राज्य भर में भूस्खलन से संबंधित घटनाओं में मरने वालों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। यहां भूस्खलन में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और कहा कि संबंधित जिला प्रशासन के माध्यम से प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया। सभी संबंधित विभाग आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।
 

Weather Update Northeast rain havoc Assam floods over 70k people affected tourists stranded in Sikkim
पूर्वोत्तर में बारिश का कहर... - फोटो : अमर उजाला
असम में रिहायशी इलाकों में भरा पानी
असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के चलते भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई, इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। कामरूप महानगर, कामरूप, कछार, धेमाजी लखीमपुर और गोलाघाट जिलों में बाढ़ से सड़कों और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है 10,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समेत विभिन्न एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। 

रेल सेवाएं प्रभावित
असम के बरईग्राम-दुल्लाबचेरा खंड पर पटरियों के ऊपर से पानी बहने के कारण दुल्लाबचेरा-सिलचर पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। दुल्लाबचेरा-गुवाहाटी एक्सप्रेस दुल्लाबचेरा के बजाय बरईग्राम से चलेगी। वहीं अधिकारियों ने बताया कि शनिवार से कामरूप जिले के चायगांव इलाके में शिंगरा शालनीबाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-17 का बड़ा हिस्सा छह गया है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश और पड़ोसी राज्य मेघालय से बहकर आए पानी के कारण क्षेत्र में स्थिति और खराब हो गई है।
 

मिजोरम : पांच घर एक होटल जमींदोज 
मिजोरम में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की चपेट में आने से पांच घर और एक होटल जमींदोज हो गए। यह घटना शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे लांगतलाई शहर में हुई। इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। इनमें से ज्यादातर लोग म्यांमार के हैं जो होटल में ठहरे थे। राज्य आपदा मोचन बल बचाव में लगा है।

दक्षिण कन्नड़ जिले में दो की गई जान
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भूस्खलन की चपेट में एक घर के आने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों को बचा लिया गया है। जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि  राज्य में भूस्खलन, घरों के गिरने और समुद्र में उफान से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। नेत्रावती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। 

1,500 सैलानी फंसे उत्तर सिक्किम में
लगातार बारिश के कारण भूस्खलन से मुख्य सड़क अवरुद्ध होने के कारण उत्तरी सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 1,500 पर्यटक फंस गए। चुंगथांग को लाचेन और लाचुंग से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर कई भूस्खलन हुआ है। अधिकाकरियों ने बताया कि पर्यटक परमिट जारी करना रोक दिया गया है। शनिवार को कई परमिट जारी नहीं किया और रविवार को भी उत्तरी सिक्किम जाने के लिए परमिट जारी नहीं किया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं सिक्किम के मंगन में भारी वर्षा के बाद तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ गया है। 

तीस्ता में गिरे वाहन की तलाश बंद
भारी बारिश और तीस्ता नदी का जल स्तर बढ़ने से नदी में गिरे वाहन की तलाश बंद कर दी गई है। बृहस्पतिवार रात को मंगन जिले में तीस्ता नदी में एक वाहन के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो घायल हो गए और आठ अन्य लापता हो गए। वाहन लाचेन-लाचुंग राजमार्ग पर मुन्सिथांग के पास नदी में 1,000 फीट से अधिक गहराई में गिर गया। वाहन में ओडिशा के  कुछ पर्यटक भी सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed