सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP demands Election Commission Suvendu Adhikari Remove Rohingya infiltrators from voter list

West Bengal: 'मतदाता सूची से रोहिंग्या घुसपैठियों को हटाएं', चुनाव आयोग से BJP ने की घर-घर सर्वे कराने की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 16 Jul 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग से मांग की कि राज्य की मतदाता सूची को रोहिंग्या घुसपैठियों को हटाया जाए। अधिकारी ने घर-घर सर्वे कर रोहिंग्या की पहचान कर वोटर लिस्ट से नाम हटाने की मांग पर जोर दिया। 

West Bengal BJP demands Election Commission Suvendu Adhikari Remove Rohingya infiltrators from voter list
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। इसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने चरम पर है। इसी बीच भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को चुनाव आयोग से राज्य की मतदाता सूची को रोहिंग्या घुसपैठियों से मुक्त करने की मांग की। उन्होंने अन्य भाजपा विधायकों के साथ विधानसभा से लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय तक मार्च निकाला और सीईओ मनोज कुमार अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।

Trending Videos


घर-घर सर्वे कराने की मांग
अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लगभग सभी हिस्सों में रोहिंग्या मुसलमानों की मौजूदगी है। उन्होंने मांग की कि बिहार की तरह बंगाल में भी रोहिंग्या को वोटर लिस्ट से हटाया जाए और इसके लिए तत्काल घर-घर जाकर सर्वे कराया जाए। शुभेंदु अधिकारी ने मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता की बात कही। साथ ही कहा कि सीईओ को राज्य और केंद्र सरकार के कम से कम 50% कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Kolkata: 'महाराष्ट्र में नाम हटाकर जीती, अब बिहार में भी वही कोशिश', रैली में CM ममता ने भाजपा पर साधा निशाना

सीमा सुरक्षा बल को जमीन क्यों नहीं?

शुभेंदु अधिकारी ने सवाल उठाया कि जब बांग्लादेश के साथ 540 किलोमीटर लंबी सीमा से रोहिंग्या घुसपैठ करते हैं, तो राज्य सरकार बीएसएफ को जमीन क्यों नहीं देती? इससे सीमा की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। अधिकारी ने आरोप लगाया कि बंगाल में फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और वोटर आईडी (ईपीआईसी) कार्ड बनाने का गढ़ बन गया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को जनसंख्या संतुलन की चिंता नहीं, उन्हें सिर्फ वोटर लिस्ट की चिंता है। उन्होंने कहा कि ममता सरकार रोहिंग्या की पहचान के चल रहे काम में बाधा डाल रही है, ताकि अपने वोट बैंक को सुरक्षित रख सके।

ये भी पढ़ें:- Karnataka: लगातार तीसरे दिन मंत्रियों से मिल रहे सुरजेवाला, BJP ने पूछा- कर्नाटक में 'रणदीप राज' चल रहा क्या?

ममता बनर्जी के विरोध मार्च पर निशाना
इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषियों पर अत्याचार के खिलाफ निकाले गए विरोध मार्च पर निशाना भी साथा। उन्होंने कहा कि यह रैली रोहिंग्या को बचाने के लिए निकाली गई थी, इसमें आम लोगों की कोई भागीदारी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed