सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Controversy over former CM Mamata Banerjee's security; MP Derek O'Brien raises question, BJP, TMC

West Bengal: पूर्व सीएम ममता बनर्जी की सुरक्षा पर विवाद, सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने उठाए सवाल; जानें पूरा मामला

पीटीआई, कोलकाता Published by: Pavan Updated Wed, 17 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Mamata Banerjee Security Controversy: तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में 20 वर्षों से तैनात निजी सुरक्षा अधिकारी को उनके कोलकाता आवास से हटा दिया गया। ओ'ब्रायन ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए कहा कि उस समय आवास पर कोई सुरक्षा मौजूद नहीं थी।

West Bengal: Controversy over former CM Mamata Banerjee's security; MP Derek O'Brien raises question, BJP, TMC
ममता बनर्जी, पूर्व सीएम, पश्चिम बंगाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि मुख्यमंत्री के साथ पिछले 20 वर्षों से तैनात निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) को बुधवार रात उनके कोलकाता स्थित आवास से हटा दिया गया।


यह भी पढ़ें- RSS: 'पाकिस्तान से नहीं, इंडोनेशिया से लें प्रेरणा', भारतीय मुसलमानों पर और क्या बोले आरएसएस नेता सुनील आंबेकर
विज्ञापन
विज्ञापन


'रात करीब 9:30 बजे हटाई गई सुरक्षा व्यवस्था'
सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि रात करीब 9:30 बजे यह कार्रवाई हुई। उनके अनुसार, उस समय ममता बनर्जी अपने घर के अंदर मौजूद थीं, लेकिन उनके आवास के प्रवेश द्वार पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

 

अपनी कार को आवास गेट पर लगाया- डेरेक ओ'ब्रायन
टीएमसी सांसद ने दावा किया कि उन्होंने अपनी कार आवास के गेट पर खड़ी कर दी ताकि प्रवेश मार्ग को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस स्थिति का वीडियो रिकॉर्ड किया है और इस मुद्दे पर पार्टी के आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए लाइव भी आएंगे। इस घटनाक्रम को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़ें- CJP: कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए फिर मांगी अनुमति, 20 जून से धरने की तैयारी

प्रशासन की तरफ से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
हालांकि, इस मामले में अभी तक सुरक्षा एजेंसियों या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण इस मुद्दे के राजनीतिक रूप लेने की संभावना है। टीएमसी इस मामले को गंभीर सुरक्षा चूक के रूप में पेश कर रही है, जबकि प्रशासन की ओर से स्पष्टीकरण का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed