{"_id":"69f745d35e6ce8099a01e252","slug":"west-bengal-election-result-counting-day-security-manoj-kumar-agarwal-subrata-gupta-updates-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल चुनाव परिणाम: CEO मनोज अग्रवाल बोले- निष्पक्ष होगी मतगणना, चप्पे-चप्पे पर रहेगी चुनाव आयोग की पैनी नजर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल चुनाव परिणाम: CEO मनोज अग्रवाल बोले- निष्पक्ष होगी मतगणना, चप्पे-चप्पे पर रहेगी चुनाव आयोग की पैनी नजर
एएनआई, कोलकाता
Published by: राकेश कुमार
Updated Sun, 03 May 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
सार
बंगाल में सोमवार को होने वाली मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ कोई समझौता नहीं होगा, जिससे जनता का भरोसा लोकतंत्र पर बना रहे। सीईओ मनोज अग्रवाल ने कई बड़ी बाते कही हैं। जानिए...
मनोज कुमार अग्रवाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पश्चिम बंगाल
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे से ठीक पहले निर्वाचन आयोग ने राज्य में शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल और विशेष चुनावी रोल पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि सोमवार को होने वाली वोटों की गिनती के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई है।
शांतिपूर्ण होगी मतगणना: मनोज कुमार अग्रवाल
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ( सीईओ) मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा, 'वोटों की गिनती स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से की जाएगी। हम पूरी तरह तैयार हैं; कहीं भी कोई अशांति नहीं होगी। सोमवार को होने वाली मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगी।' उन्होंने दावा किया कि आयोग ने हर केंद्र पर सुरक्षा के कड़े मानक तय किए हैं।
यह भी पढ़ें: प. बंगाल: ममता के निर्वाचन क्षेत्र में स्ट्रांग रूम के बाहर हंगामा; TMC का आरोप- भाजपा के झंडे वाले वाहन घुसे
वोट चोरी की कोई संभावना नहीं: सुब्रत गुप्ता
वहीं, विशेष चुनावी रोल पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने सुरक्षा और पारदर्शिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'हम पूरी तरह तैयार हैं। वोट चोरी की कोई संभावना नहीं है। वोटों की गिनती में कोई अनियमितता नहीं होगी।' प्रशासन ने मतगणना को लेकर किसी भी संशय को दूर करने के लिए कर्मचारियों के चयन और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है।
सुब्रत गुप्ता ने आगे बताया, 'सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना के लिए सभी को प्रशिक्षित किया गया है। इसमें केंद्र सरकार के कर्मचारी होंगे और राज्य सरकार के कुछ कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। प्रक्रिया में कोई अनियमितता नहीं होने दी जाएगी।' चुनाव आयोग ने उन आशंकाओं को शांत करने की कोशिश की है जो अक्सर चुनावी नतीजों के दिन तनाव और धांधली के आरोपों के रूप में सामने आती हैं। बंगाल में इस बार मतगणना केंद्रों पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन