{"_id":"69f0c8be88731039ec0d9f9e","slug":"west-bengal-elections-falta-dev-block-jt-bdo-sourav-hazra-replaced-by-ramya-bhattacharya-osd-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: फालता ARO के तबादले के लिए EC ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र; बमबाजी रोकने के लिए NIA को किया अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: फालता ARO के तबादले के लिए EC ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र; बमबाजी रोकने के लिए NIA को किया अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Pavan
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले चुनाव आयोग पूरी तरह से एक्शन मोड में दिखाई पड़ रहा है। दरअसल, चुनाव आयोग ने लापरवाही पर फालता विधानसभा के ज्वाइंट बीडीओ, जो फालता-144 विधानसभा क्षेत्र के एआरओ भी हैं, को हटाने और उनकी जगह पर नई नियुक्ति के लिए राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। वहीं, आयोग ने एनआईए को चुनाव वाले दिन बमबाजी को लेकर अलर्ट भी किया है।
चुनाव आयोग
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर प्रशासनिक बदलाव और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन आयोग ने अपने पत्र में कहा है कि फालता डेवलपमेंट ब्लॉक में तैनात संयुक्त बीडीओ (ज्वाइंट बीडीओ) सौरव हाजरा, जो 144-फालता विधानसभा सीट के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) भी हैं, उन्हें तुरंत वहां से हटाकर पुरुलिया मुख्यालय भेजा जाए। उनकी जगह राम्या भट्टाचार्य, जो वर्तमान में ओएसडी के पद पर हैं, को फालता में तैनात किया जाए। आयोग का मानना है कि निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर ऐसे बदलाव जरूरी हैं।
यह भी पढ़ें - 'अगर वो सिंघम, तो मैं पुष्पा हूं': पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा पर बरसे TMC प्रत्याशी जहांगीर, पढ़ें विवाद
एनआईए को चुनान आयोग ने दिया विशेष निर्देश
इसके साथ ही आयोग ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को भी खास निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा है कि मतदान के दौरान किसी भी तरह के बम या हिंसक गतिविधियों का इस्तेमाल न होने दिया जाए। यह निर्देश ऐसे समय आया है जब हाल ही में राज्य के कई इलाकों से कच्चे बम बरामद हुए हैं और एक मामूली विस्फोट की खबर भी सामने आई थी।
दक्षिण 24 परगना जिले में भारी संख्या में मिला कच्चा बम
जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल को दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर इलाके में एक व्यक्ति के घर से पुलिस ने बड़ी संख्या में कच्चे बम बरामद किए थे। आरोप है कि वह व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से जुड़ा हुआ है। इसके बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनआईए ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली। एजेंसी ने कुल 79 कच्चे बम मिलने के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें - Gujarat Local Body Polls Result 2026: नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, सभी 15 निगमों पर जमाया कब्जा
दूसरे चरण के मतदान के लिए आयोग की तैयारी
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार किसी भी कीमत पर चुनाव के दौरान या उसके बाद हिंसा नहीं होने दी जाएगी। इसलिए सुरक्षा एजेंसियों को पहले से ही सतर्क कर दिया गया है और संवेदनशील इलाकों पर खास नजर रखी जा रही है। बता दें कि, पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हो चुका है, जबकि दूसरा चरण बुधवार को होना है। आयोग की कोशिश है कि मतदाता बिना डर के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें और चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन