सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Elections Himanta Biswa Sarma vs CM Mamata Banerjee Regarding Ban Non-Vegetarian Food

Mamata v Himanta: बंगाल में चढ़ा सियासी पारा; CM ममता को असम आने का न्योता, हिमंत ने नॉनवेज खाने पर कही ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Shubham Kumar Updated Thu, 16 Apr 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल और असम की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कूच बिहार रैली में ममता बनर्जी पर नॉन-वेज खाने को लेकर झूठा डर फैलाने का आरोप लगाया। दूसरी ओर सीएम ममता ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

West Bengal Elections Himanta Biswa Sarma vs CM Mamata Banerjee Regarding Ban Non-Vegetarian Food
सीएम ममता बनर्जी और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल और असम की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। चुनावी रैलियों के दौरान दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक दूसरे पर खूब निशाने साधे और कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पहले बात अगर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की करें तो उन्होंने बंगाल के कूच बिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर एक साथ कई मामलों को लेकर निशाना साधा। सीएम सरमा ने कहा कि ममता बनर्जी मांसहारी भोजन को लेकर लोगों में झूठा डर फैला रही हैं। 

Trending Videos


रैली को संबोधित करते हुए सीएम सरमा ने कहा कि ममता बनर्जी यह कहकर डर फैला रही हैं कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनी तो नॉन-वेज खाने पर रोक लगाई जाएगी। सरमा ने ममता बनर्जी को असम आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि मैं उन्हें एक बार असम आने का न्योता देता हूं, ताकी वो आएं और देखे कि असम में नौन-वेज मिलता है की नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सरमा ने ममता बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप
सीएम सरमा ने अपने बयान में आगे इस बात पर जोर दिया कि असम में 10 साल से भाजपा की सरकार है, और वहां के लोग अच्छा नॉन-वेज खाना खाते हैं और इस पर कोई रोक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि असली चिंता का कारण नॉन-बेज नहीं बीफ और गौहत्या है, क्योंकी अगर भाजपा बंगाल में सत्ता में आएगी तो गॉहत्या पर पूरी तरह से रोक लगा देगी। इसलिए ममता बनर्जी लोगों को नॉन वेज का डर दिखा कर भड़का रहीं हैं। 

ये भी पढ़ें:- PM In Lok Sabha: संविधान में संशोधनों पर प्रधानमंत्री की अपील- इस अवसर को जाने न दें, इस मंथन से अमृत निकलेगा

यूसीसी पर क्या बोले सीएम सरमा
इसके साथ ही अपने संबोधन में सीएम सरमा ने  यूनिफॉर्म सिविल कोड का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने की दिशा में काम चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो वहां भी ऐसे कानून लागू किए जाएंगे।

ममता बनर्जी ने भी ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
दूसरी ओर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मथाभांगा में एक चुनावी रैली के दौरान केंद्र सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि देश को बांटने की कोशिश की जा रही है और महिला आरक्षण तथा परिसीमन जैसे अहम मुद्दों को जोड़कर समाज में भ्रम फैलाया जा रहा है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि इन विधेयकों के बहाने मतदाता सूची से नाम हटाने और एनआरसी लागू करने की साजिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होना आसान या आएगी मुश्किल?: सरकार और विपक्ष के पास कितना संख्या बल, जानें

कूच बिहार हिंसा पर चुनाव आयोग को घेरा

इसके साथ ही कूच बिहार में हो रही राजनीतिक हिंसा पर सवाल उठाते हुए सीएम ममता ने कहा कि जब भी चुनाव आयोग की निगरानी में मतदान होता है, तभी वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में राजनीतिक हिंसा चिंता का विषय है और इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed