सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Elections: Humayun Kabir dismissed exit polls, says no party is getting a majority in the state

West Bengal Elections: हुमायूं कबीर ने खारिज किए एग्जिट पोल, कहा- राज्य में किसी भी दल को नहीं मिल रहा बहुमत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहरामपुर Published by: Pavan Updated Sun, 03 May 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
सार

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित किए जाएंगे। वहीं, इससे पहले तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से अपने-अपने दावे किए जा रहे हैं। इस कड़ी में आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने एग्जिट पोल को खारिज करते हुए नतीजों को लेकर बड़ा दावा किया है।

West Bengal Elections: Humayun Kabir dismissed exit polls, says no party is getting a majority in the state
हुमायूं कबीर, अध्यक्ष, आम जनता उन्नयन पार्टी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल्स को आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिखाए गए एग्जिट पोल्स बेकार हैं और इन पर कोई भरोसा नहीं करना चाहिए। हुमायूं कबीर ने आईएएनएस से बात करते हुए दावा किया, 'पश्चिम बंगाल में कोई भी राजनीतिक पार्टी बहुमत के करीब नहीं पहुंच पाएगी। 294 सीटों में से 148 सीटें हासिल करना किसी के बस की बात नहीं है। इंतजार कीजिए, 4 मई को सुबह 10 से 11 बजे तक नतीजे सामने आ जाएंगे।'
Trending Videos


यह भी पढ़ें- आसनसोल में घमासान: स्ट्रांग रूम के पास मिला मोबाइल, लिफाफे में दूसरे विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा दस्तावेज बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों पर क्या बोले हुमायूं कबीर?
वहीं, ईवीएम की सुरक्षा और छेड़छाड़ के आरोपों पर हुमायूं कबीर ने चुनाव आयोग का बचाव किया। उन्होंने कहा, 'चुनाव आयोग ने ईवीएम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। लोग बेतुकी बातें कर रहे हैं, इनका कोई मोल नहीं है। आम जनता, जिसने वोट दिया, वही जीतेगी।' उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग ईवीएम हैकिंग की बात कर रहे हैं, लेकिन यह मुमकिन नहीं है। उन्होंने इस पर यकीन करने से इनकार कर दिया।

चुनाव आयोग ने चुनौती सफलतापूर्वक पूरी की- कबीर
चुनाव के बाद होने वाली हिंसा पर हुमायूं कबीर ने कहा, 'चुनाव आयोग ने 2026 के चुनावों की चुनौती सफलतापूर्वक पूरी की है।' उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बधाई दी। उन्होंने 2021 और 2024 के चुनावों में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि कई लोग घायल हुए और अपनी जान गंवा बैठे।

यह भी पढ़ें- मणिपुर: इंफाल एयरपोर्ट के पास हुआ बम विस्फोट, जातीय हिंसा की तीसरी बरसी पर घटी घटना

हुमायूं कबीर ने बताया उनकी पार्टी को कितनी सीट मिलेगी?
इस दौरान हुमायूं कबीर ने अपनी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर आशावादी रुख रखते हुए कहा कि 22 सीटों में से एजेयूपी को कम से कम 5 से 8 सीटें मिलने की उम्मीद है। सबसे दुखद खबर यह है कि अधीर दा बहरामपुर से चुनाव हारने वाले हैं, वह जीत नहीं पाएंगे।'

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed