सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   west bengal pm modi meets rgkar victims mother in panihati

बंगाल का सियासी रण: आरजी कर पीड़िता की मां बोलीं- मेरी साहसी लड़ाई की पीएम मोदी ने की सराहना

आईएएनएस,कोलकाता। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 24 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
सार

आरजी कर पीड़िता की मां और भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद न्याय की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया है। उन्होंने महिला सुरक्षा को चुनाव का मुख्य मुद्दा बताया है। खबर में जानिए, उन्होंने और क्या-क्या कहा है...

west bengal pm modi meets rgkar victims mother in panihati
नादिया जिले के कृष्णानगर में पीएम मोदी की रैली। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में इस बार संवेदनाओं की खूब बात हो रही है। इस बीच पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और आरजी कर मेडिकल कॉलेज की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी साहसी लड़ाई की सराहना की है।
Trending Videos


उत्तर 24 परगना पहुंचे थे पीएम मोदी
शुक्रवार को उत्तर 24 परगना के पानीहाटी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजी कर पीड़िता की मां से मुलाकात की। इसके बाद रत्ना देबनाथ ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया, 'प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा कि मैं बहुत हिम्मत के साथ यह संघर्ष कर रही हूं। जब मैंने उनके सामने अपनी इच्छा जाहिर की कि मैं अपनी बेटी को इंसाफ दिलाना चाहती हूं। उसका नाम और चेहरा दुनिया के सामने गर्व से लाना चाहती हूं, तो उन्होंने आशीर्वाद स्वरूप मेरे सिर पर हाथ रखा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदी राजनीति का शिकार हुई मेरी बेटी- रत्ना देबनाथ
अपने चुनावी अभियान के बीच रत्ना देबनाथ ने अस्पताल प्रशासन पर तीखे सवाल दागे हैं। उन्होंने कहा कि एक सरकारी अस्पताल के भीतर किसी महिला डॉक्टर की इतनी बेरहमी से हत्या कर देना सामान्य बात नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी गंदी राजनीति का शिकार हुई है। देबनाथ ने कहा, 'मैं यह देखना चाहती हूं कि आखिर इस गंदी राजनीति की जड़ें कितनी गहरी हैं, जिसने मेरी हंसती-खेलती बेटी को हमसे छीन लिया।'

यह भी पढ़ें: 12 साल, छह महीने और 22 दिन: 24 अप्रैल राघव के कुठाराघात से ढह गया केजरीवाल का किला? अब तक कितनों ने छोड़ी AAP

'मैंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को स्पष्ट कर दिया था'
रत्ना देबनाथ ने उस समय का भी जिक्र किया जब घटना के चार दिन बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके घर पहुंची थीं। देबनाथ के अनुसार, मुख्यमंत्री ने तब दावा किया था कि असली अपराधी पकड़ा जा चुका है। हालांकि, पीड़िता की मां ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, 'मैंने मुख्यमंत्री को स्पष्ट कर दिया था कि पकड़ा गया व्यक्ति मुख्य अपराधी नहीं हो सकता। वह अस्पताल के बाहर तैनात था, उसे कैसे पता चला कि मेरी बेटी अस्पताल के अंदर किस जगह पर है? यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है, बल्कि एक गहरी साजिश है।'

'अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए जीवित हूं'
पानीहाटी से भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि उनकी लड़ाई अब केवल उनकी बेटी तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, 'उस दिन माता-पिता के रूप में हमने जो असहनीय दर्द सहा, मैं नहीं चाहती कि किसी और को वह सहना पड़े। मैं अब सिर्फ अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए जीवित हूं। महिलाओं की सुरक्षा ही इस चुनाव का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण मुद्दा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed