फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Troubles mount for Abhishek Banerjee FIR registered over statement made following bulldozer action

West Bengal: अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, बुलडोजर कार्रवाई के बाद दिए बयान पर नई FIR दर्ज

Fri, 24 Jul 2026 05:56 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला, कोलकाता
डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला, कोलकाता Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 24 Jul 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Troubles mount for Abhishek Banerjee FIR registered over statement made following bulldozer action
अभिषेक बनर्जी, सांसद, टीएमसी - फोटो : ANI

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आमतला स्थित उनके कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद की गई टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम विभाग में नई एफआईआर दर्ज की गई है। राजीव सरकार नाम के एक युवक की शिकायत पर अभिषेक के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कथित विवादित टिप्पणी के वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अवैध निर्माण के आरोप में आमतला स्थित अभिषेक के कार्यालय को बुलडोजर से तोड़ा गया था। घटना के दिन पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि कार्यालय के पास भवन का प्लान समेत सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं। इसके बावजूद केवल सत्ता का प्रदर्शन करने के लिए कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा था कि हर कार्रवाई की प्रतिक्रिया होती है। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर कहा, जिंदा रहा तो 2031 में ब्याज समेत सब लौटा दूंगा।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने अभिषेक की इस टिप्पणी को कथित तौर पर धमकी बताते हुए साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद अभिषेक के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। इनमें नियुक्ति भ्रष्टाचार, कोयला-बालू तस्करी, सेवाश्रय में कथित अनियमितता, हस्ताक्षर जालसाजी और डीजे संबंधी टिप्पणी के मामले शामिल हैं। उन्हें सीआईडी और राज्य पुलिस की पूछताछ का भी सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed