फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will Mamata hold a rally at Birla Planetarium? Plan for Victoria House changed permission sought from HC

बिड़ला तारामंडल में रैली करेंगी ममता?: विवाद के बाद विक्टोरिया हाउस का बदला प्लान, हाईकोर्ट से मांगी इजाजत

Wed, 15 Jul 2026 01:00 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 15 Jul 2026 01:00 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट ने कलकत्ता हाईकोर्ट से मांग की कि अगर 21 जुलाई की शहीद दिवस रैली के लिए विक्टोरिया हाउस के सामने अनुमति नहीं मिलती, तो बिड़ला तारामंडल के पास जगह दिया जाए। 

विज्ञापन
Will Mamata hold a rally at Birla Planetarium? Plan for Victoria House changed permission sought from HC
ममता बनर्जी, पूर्व मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने बुधवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय को एक सुझाव दिया। अगर उन्होंने  21 जुलाई को एस्प्लेनेड स्थित विक्टोरिया हाउस के सामने आयोजित होने वाली शहीद दिवस रैली की अनुमति नहीं दी जाती है, तो उसे दक्षिण कोलकाता के बिड़ला तारामंडल के सामने आयोजित करने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन

वकील ने क्या कहा? 
रैली की अनुमति वाली याचिका पर सुनावाई हो रही थी। न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य की अदालत में ममता गुट के वकील कल्याण बनर्जी ने कहा कि दो-तीन वर्षों को छोड़कर, यह रैली 1993 से ममता बनर्जी के नेतृत्व में मध्य कोलकाता के विक्टोरिया हाउस के सामने आयोजित की जा रही है। उन्होंने मेट्रो चैनल या एस्प्लेनेड पर स्थित डोरिना क्रॉसिंग को वैकल्पिक स्थल के रूप में भी सुझाया।

विज्ञापन

न्यायमूर्ति भट्टाचार्य ने साफ कर दिया कि वे विक्टोरिया हाउस के सामने रैली की अनुमति नहीं देंगे क्योंकि इससे शहर के मध्य में स्थित प्रमुख चित्तरंजन एवेन्यू पर यातायात अवरुद्ध हो जाएगा। कल्याण बनर्जी ने कहा कि पुलिस ने इस दिन को मनाने के लिए दो अन्य रैलियों की अनुमति दी। एक दूसरे गुट द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मायो रोड पर और दूसरी कांग्रेस पार्टी द्वारा शहीद मीनार मैदान पर, दोनों 21 जुलाई को आयोजित की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता पुलिस ने ममता गुट को क्या चुनौती दी? 
ममता बनर्जी गुट की याचिका में कोलकाता पुलिस की ओर से एस्प्लेनेड स्थित विक्टोरिया हाउस के आसपास के क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने को चुनौती दी गई है। उन्होंने एस्प्लेनेड में मेट्रो चैनल पर या बिड़ला  तारामंडल के सामने एक वैकल्पिक स्थान का सुझाव दिया, जो उस दिन की अन्य दो रैलियों से लगभग दो किलोमीटर दूर है।

क्यों मनाया जाता है शहीद दिवस?
उन्होंने बताया कि 21 जुलाई 1993 को एक रैली के दौरान 13 कांग्रेस कार्यकर्ता मारे गए थे, जब ममता बनर्जी युवा कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। तब से इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कितने लोग भाग लें सकते हैं?
अदालत के एक प्रश्न के उत्तर में,वकील ने बताया कि लगभग 15,000 से 20,000 लोग भाग लेंगे। एडवोकेट जनरल सुरोजित नाथ मित्रा ने कहा कि पुलिस अनुमति देने के लिए अनिच्छुक नहीं है, लेकिन रैली किसी अन्य स्थान पर आयोजित की जानी चाहिए। अदालत ने पूछा कि अगर दो रैलियों की अनुमति दी गई है, तो पर्याप्त पुलिस व्यवस्था के साथ आसपास के क्षेत्र में एक और रैली की अनुमति क्यों नहीं दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed