Hindi News
›
Video
›
India News
›
Weather Update: Major update on the monsoon in UP and Delhi-NCR; rain expected on this day!
{"_id":"6a5707b2217580298304d870","slug":"weather-update-major-update-on-the-monsoon-in-up-and-delhi-ncr-rain-expected-on-this-day-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather Update: यूपी और दिल्ली-NCR में मानसून पर बड़ा अपडेट, इस दिन होगी बारिश!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Update: यूपी और दिल्ली-NCR में मानसून पर बड़ा अपडेट, इस दिन होगी बारिश!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Wed, 15 Jul 2026 09:38 AM IST
उत्तर प्रदेश के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के असर से मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा। पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश और फिर पश्चिमी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो सकता है। फिलहाल 15 और 16 जुलाई को उमस भरी गर्मी का येलो अलर्ट जारी है, जबकि प्रयागराज में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश लौटने के बाद तापमान में गिरावट और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल अच्छी बारिश के आसार कम हैं। 15 से 20 जुलाई के बीच बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन व्यापक वर्षा की संभावना नहीं है। मानसून ट्रफ के सामान्य स्थिति में लौटने के बाद ही बारिश तेज होने की उम्मीद है। हालांकि हाल की हल्की बारिश के कारण दिल्ली की हवा में सुधार हुआ है और एयर क्वालिटी इंडेक्स 246 से घटकर 145 पर पहुंच गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।