फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jagannath Yatra chariots will be brought in front the temple today what preparations has the government made

जगन्नाथ यात्रा: आज मंदिर के सामने लाए जाएंगे पवित्र रथ, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार ने क्या की तैयारी?

Wed, 15 Jul 2026 11:52 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, भुवनेश्वर
एएनआई, भुवनेश्वर Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 15 Jul 2026 11:52 AM IST
सार

पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 2026 से पहले तीनों पवित्र रथों को श्रीमंदिर के सामने लाया जाएगा। अनुष्ठानों के बाद 'अज्ञामाला बीजे' की रस्म होगी। इसके बाद गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा भव्य रथ यात्रा पर निकलेंगे। आईए जानतें हैं कि रथ यात्रा को लेकर क्या तैयारियां की गई है। 

विज्ञापन
Jagannath Yatra chariots will be brought in front the temple today what preparations has the government made
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा। - फोटो : PTI

विस्तार

भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष, भगवान बलभद्र का तालध्वज और देवी सुभद्रा का दर्पदलना इन तीनों पवित्र रथों को आज रथाखला से श्री मंदिर के सामने लाया जाएगा। यहां श्री मंदिर में अनुष्ठानों के समापन के बाद अज्ञान माला बीजे होगा। वहीं, गुरुवार को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के प्रारंभ से पहले रथों को श्री जगन्नाथ मंदिर के सामने लाया जाएगा। 

विज्ञापन

आईजीपी ने क्या बोला?
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 के लिए सुरक्षा तैयारियों पर कटक स्थित सेंट्रल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) डॉ. सत्यजीत नाइक ने कहा, 'राज्य और देश के अन्य हिस्सों से लाखों श्रद्धालु महाप्रभु बलभद्र, महाप्रभु जगन्नाथ और देवी सुभद्रा की रथ यात्रा देखने के लिए आएंगे। हमने 220 प्लाटून बलों की तैनाती सहित बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि तटीय सुरक्षा और नौसेना संचालन के लिए समन्वय स्थापित किया गया है, जिसमें गश्त के लिए जहाजों की तैनाती भी शामिल है। हमने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में रेलवे के साथ भी समन्वय किया है। मंदिर के अंदर भीड़ प्रबंधन क्षेत्रवार निगरानी पुलिस अधिकारियों की तैनाती के माध्यम से किया जाएगा। महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रथ यात्रा की तैयारियों पर ओडिशा की मुख्य सचिव अनु गर्ग कहती हैं, 'हर ओडिया के लिए रथ यात्रा सबसे महत्वपूर्ण अवसर है। सरकार ने भगवान और देश भर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं।



प्रशासन ने क्या तैयारियां की?
मुख्यमंत्री स्वयं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं, विधि मंत्री और इसी तरह सभी विभाग और उनके मंत्री जाकर देख रहे हैं कि क्या सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। पिछली बार जहां भी यातायात की समस्या पाई गई थी, हमने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि सभी स्थानों को सुचारू कर दिया जाए।

  • पार्किंग स्थलों की संख्या बढ़ाई गई है।
  • 1200 शौचालय बनाए है।  
  • बारिश होने पर पंपों की व्यवस्था की गई है।
  •  अत्यधिक गर्मी होने की स्थिति में हमने अस्पतालों और हीटिंग रूम की व्यवस्था की है। 
  •  पिछले छह-सात महीनों से तैयारियां चल रही है।
  •  श्रद्धालुओं को निर्देश देने या मार्गदर्शन करने के लिए बोर्ड लगाए गए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed