फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Of 15 July: Maharashtra News, Politics, Crime, Mumbai, Thane; Maharashtra News In Hindi

Maharashtra: ठाणे में रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाओं को सजा; होर्डिंग गिरने पर विज्ञापन एजेंसी-इंजीनियर पर केस

Wed, 15 Jul 2026 12:52 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Pavan Updated Wed, 15 Jul 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Of 15 July: Maharashtra News, Politics, Crime, Mumbai, Thane; Maharashtra News In Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
ठाणे की एक अदालत ने भारत में अवैध रूप से रहने की दोषी दो बांग्लादेशी महिलाओं को दो-दो साल की जेल की सजा सुनाई है। दोनों महिलाओं ने अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। अदालत ने प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। पुलिस ने दिसंबर 2024 में मीरा रोड क्षेत्र में छापेमारी के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि वे बिना वैध दस्तावेज भारत में दाखिल हुई थीं और किराये के मकान में रह रही थीं। अदालत ने सजा पूरी होने के बाद दोनों को बांग्लादेश भेजने का आदेश भी दिया है।
विज्ञापन

 

ठाणे में सहकारी समिति के पंजीकरण के लिए 1.25 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप
महाराष्ट्र के ठाणे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सहकारी समितियों के उप-पंजीयक कार्यालय के एक अधीक्षक के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि अधिकारी ने प्रस्तावित यूनिटी इंडस्ट्रियल पार्क प्रिमाइसेस कोऑपरेटिव सोसायटी का पंजीकरण कराने के लिए 1.25 लाख रुपये मांगे। इसमें एक लाख रुपये वरिष्ठ अधिकारी और 25 हजार रुपये अपने लिए बताए गए। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार कर एसीबी से शिकायत की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद 14 जुलाई को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगेतर की सड़क हादसे में मौत के बाद युवती ने की आत्महत्या
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में 18 वर्षीय युवती ने अपने मंगेतर की मौत के सदमे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, युवती ने सोमवार रात घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। उसका मंगेतर 28 जून को एक कार दुर्घटना में मारा गया था। पुलिस का कहना है कि युवती इस घटना के बाद गहरे सदमे में थी और दुख सहन नहीं कर पा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन

ठाणे में होर्डिंग गिरने के मामले में विज्ञापन एजेंसी और इंजीनियर पर केस
ठाणे में 6 जुलाई को सड़क डिवाइडर पर लगा एक विज्ञापन होर्डिंग गिरने के मामले में पुलिस ने विज्ञापन एजेंसी और स्ट्रक्चरल इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन नगर निगम ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए एजेंसी की अनुमति रद्द कर दी। जांच में पता चला कि होर्डिंग के पास वैध स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी प्रमाणपत्र था, फिर भी वह गिर गया। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है। नगर निगम ने शहर के सभी होर्डिंगों का निरीक्षण शुरू कर दिया है और खतरनाक होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए हैं।

ठाणे के निजी कॉलेज में भीषण आग, ऑडिटोरियम पूरी तरह जलकर खाक
वहीं मीरा-भायंदर क्षेत्र स्थित एक निजी कॉलेज में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग सुबह करीब छह बजे कॉलेज के ऑडिटोरियम में लगी और बैटरी बैकअप रूम तक फैल गई। दोनों हिस्से पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग बुझाने के लिए आठ दमकल गाड़ियां और चार पानी के टैंकर लगाए गए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है, हालांकि आग लगने के सही कारणों की जांच जारी है।
 

महाराष्ट्र के कई इलाकों में हल्की बारिश

महाराष्ट्र के कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली है। बांद्रा पूर्व रेलवे स्टेशन के पास बारिश के कारण जाम की स्थिति बन गई।
 

मुंबई के कोस्टल रोड पर टनल में कार में आग लगी; कोई हताहत नहीं
बुधवार दोपहर मुंबई में कोस्टल रोड की टनल के अंदर एक कार में आग लग गई। उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जलती हुई कार के पीछे कई गाड़ियां फंस गईं, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर अफरातफरी मच गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर 12.25 बजे हाजी अली से वर्ली की ओर जाने वाली साउथ-बाउंड टनल में हुई। चलती कार में आग लग गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। 108 एम्बुलेंस सेवा को भी भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed