सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Without naming NDA Vijay says claims of TVK in talks for alliance' were false campaign

Tamil Nadu Eletion: एनडीए से गठबंधन का अटकलों को विजय ने किया खारिज, BJP की 'बी' टीम के आरोपों कही यह बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: Rahul Kumar Updated Wed, 18 Mar 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Without naming NDA Vijay says claims of TVK in talks for alliance' were false campaign
विजय, टीवीके प्रमुख - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के एलान के साथ ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच बुधवार को अभिनेता-राजनेता और टीवीके पार्टी के प्रमुख विजय ने मामल्लापुरम (चेन्नई के पास) में आयोजित एक इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आगामी चुनावों में एनडीए के साथ गठबंधन की अटकलों पर विराम लगा दिया। 

Trending Videos


विजय ने स्पष्ट तौर पर उन अटकलों को खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि उनकी पार्टी किसी बड़े गठबंधन, खासकर एनडीए के साथ बातचीत कर रही है। उन्होंने बिना किसी गठबंधन का नाम लिए कहा कि यह सब झूठा प्रचार है।विजय ने कहा कि कुछ दावों के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हुई थी। उन्होंने कहा, यह प्रचार किया गया कि टीवीके किसी गठबंधन की ओर जा रही है, जिससे हमारे कैडर भ्रमित हुए। लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



‘बी टीम’ आरोपों को भी किया खारिज
इफ्तार कार्यक्रम में विजय ने राजनीतिक दलों के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उनकी पार्टी किसी की 'बी टीम' नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा, टीवीके किसी दल की बी टीम नहीं, बल्कि जनता की टीम है।

धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय पर जोर
विजय ने अपने संबोधन में पार्टी की वैचारिक लाइन भी साफ की। उन्होंने कहा कि टीवीके धर्मनिरपेक्षता  और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed