{"_id":"69d8447972dc9d27ee04b5a8","slug":"women-reservation-opposition-planning-obc-quota-sp-congress-rjd-on-same-page-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women Reservation: महिला आरक्षण में अड़ंगा डालने की कोशिश, ओबीसी कोटा का पेच फंसा सकता है विपक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Women Reservation: महिला आरक्षण में अड़ंगा डालने की कोशिश, ओबीसी कोटा का पेच फंसा सकता है विपक्ष
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Nitin Gautam
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
सार
महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष अड़ंगा लगाने की तैयारी कर रहा है। दरअसल महिला आरक्षण में ओबीसी कोटा नहीं है और विपक्ष इसे मुद्दा बना सकता है। कांग्रेस तो इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन की भी तैयारी कर रही है।
महिला नेताओं के साथ पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
विस्तार
संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण के मामले में विपक्ष ओबीसी कोटा का पेच फंसाने की तैयारी कर रहा है। विपक्षी इंडिया ब्लॉक में शामिल सपा, राजद जैसे कुछ विपक्षी दलों ने कांग्रेस से सरकार के समक्ष इस आशय का मांग रखने का दबाव बना रहे हैं। कांग्रेस शुक्रवार को होने वाली अपनी कार्यसमिति की बैठक में इस मामले में निर्णय ले सकती है।
महिला आरक्षण अधिनियम में ओबीसी कोटा नहीं
गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनाव से ठीक पहले महिला आरक्षण के लिए पारित किए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम में ओबीसी कोटे का प्रावधान नहीं किया गया है। विधेयक पर चर्चा के दौरान सपा, राजद जैसे कुछ दलों ने भी ओबीसी कोटा लागू करने की मांग की। तब सरकार ने संविधान में इस आशय की व्यवस्था न होने का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस ने तब ओबीसी कोटे की मांग से दूरी बना ली थी। सपा के सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व ने सरकार के समक्ष आरक्षण में ओबीसी कोटा तय करने की मांग पर विचार का आश्वासन दिया है।
कार्यसमिति की अहम बैठक
Trending Videos

- अब जबकि सरकार ने बजट सत्र की 16 से 18 अप्रैल तक विस्तारित बैठक बुलाने के फैसले के बाद बुधवार को केबिनेट की बैठक में महिला आरक्षण के लिए संविधान संशोधन विधेयकों को मंजूरी मिल गई है, तब शुक्रवार को होने वाली कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक अहम हो गई है।
- कांग्रेस के ही एक धड़े का मानना है कि राहुल गांधी की सामाजिक न्याय की राजनीति को मजबूती देने के लिए ओबीसी कोटे की मांग का व्यापक असर होगा।
- अगर कांग्रेस की ओर से ओबीसी कोटे की मांग की गई तो संविधान संशोधन विधेयकों को पारित कराने के लिए सरकार को अतिरिक्त मशक्कत करनी होगी। सरकार अब तक कांग्रेस का समर्थन मिलने को लेकर निश्चिंत थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन