सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Youth Congress engaged in service: Plasma provided to six thousand Corona victims so far, round-the-clock service work

सेवा में जुटी युवा कांग्रेसः  अब तक छह हजार कोरोना पीड़ितों को प्लाज्मा दिलाया, चौबीसों घंटे सेवा कार्य चालू

अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 25 Apr 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार

  • कोरोना काल में इंडियन यूथ कांग्रेस ने सेवा मिशन चालू कर अब तक हजारों को पहुंचाई मदद
  • ऑक्सीजन सिलिंडर, प्लाज्मा, खून और तैयार भोजन से की जा रही पीड़ितों की मदद   

Youth Congress engaged in service: Plasma provided to six thousand Corona victims so far, round-the-clock service work
फोटो: जरूरत मंद को मिनी ऑक्सीजन सिलिंडर प्रदान करते इंडियन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

जनकपुरी वेस्ट की एक 14 वर्षीय बेटी वर्षा (परिवर्तित नाम) को एक हफ्ते पहले कोरोना हो गया। शुरुआती दौर में उनकी स्थिति मामूली बिगड़ी थी, इसलिए वे घर पर ही होम आइसोलेशन में इलाज करा रही थीं। बीते शुक्रवार रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनका ऑक्सीजन लेवल 80 से भी नीचे चला गया। इस दौरान उनके लिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराना परिवार के लिए भारी चुनौती बन गया। कोई भी अस्पताल वर्षा को भर्ती करने के लिए तैयार नहीं था।

loader
Trending Videos


अनहोनी की आशंका थी तब मददगार बना संगठन
जब ऑक्सीजन मिलने की कहीं से भी संभावना दिखाई नहीं दे रही थी और परिवार को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी थी, तभी परिवार के एक सदस्य ने सोशल मीडिया पर ऑक्सीजन पाने की गुहार लगाई। इस गुहार को सोशल मीडिया पर देखकर इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार देर रात वर्षा के घर पर ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाया। अब वर्षा की स्थिति काफी बेहतर है और वे स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीओ की तरह चल रहा काम 
इंडियन यूथ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राहुल राव ने अमर उजाला को बताया कि पिछले एक महीने से पूरी यूथ कांग्रेस एक राजनीतिक इकाई की बजाय एक एनजीओ की तरह काम कर रही है। चौबीसों घंटे चलने वाली हेल्पलाइन से लोग तरह-तरह की मदद मांग रहे हैं। किसी को खून की जरूरत है तो किसी को प्लाज्मा की। किसी को अस्पताल में जगह नहीं मिल रही है तो किसी को ऑक्सीजन सिलिंडर चाहिए। 

उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस की पूरी युवा इकाई दिन-रात कोरोना मरीजों की देखभाल में जुटी हुई है। यह उनके लिए काम करने का बिलकुल नया और अनोखा अनुभव है। इसी क्रम में वर्षा को ऑक्सीजन का सिलेंडर पहुंचाया गया था। अब उनकी हालत काफी अच्छी है और यह उन्हें बहुत आत्मसंतुष्टि दे रहा है।

 

कार्यकर्ता दिल्ली आकर दान कर रहे प्लाज्मा

इंडियन यूथ कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता हैं जो बंगलुरु या झारखंड जैसे सुदूर राज्यों से दिल्ली तक आकर प्लाज्मा दान कर चुके हैं। प्लाज्मा की भारी किल्लत को देखते हुए कांग्रेस ने सबसे पहले अपने ही कोरोना से स्वस्थ हो चुके कार्यकर्ताओं का प्लाज्मा लोगों तक पहुंचाना शुरू कर दिया। जैसे ही लोगों को इसके बारे में पता चला लोगों ने लगातार प्लाज्मा के लिए इंडियन यूथ कांग्रेस के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करना शुरू कर दिया।

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कोरोना से स्वस्थ हो चुके लोगों से अपना प्लाज्मा दान करने की अपील की। उनकी टीम ने लोगों से अपील कर प्लाज्मा देने के लिए प्रेरित किया। इसका परिणाम हुआ कि संगठन ने तेजी से प्लाज्मा दिलाना शुरू किया। संगठन का दावा है कि वह अब तक लगभग 6000 लोगों को प्लाज्मा दिला चुका है।

हेड ऑफिस बन गया कम्युनिटी किचन

इंडियन यूथ कांग्रेस का मुख्यालय दिल्ली के रायसीना रोड पर है, लेकिन इस समय यूथ कांग्रेस के ऑफिस में जाने पर यह किसी संगठन का मुख्यालय कम एक कम्युनिटी किचन का बड़ा केंद्र ज्यादा दिखाई पड़ रहा है। इसका कारण है कि इंडियन यूथ कांग्रेस ने पिछली बार की तरह भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध करा रही है।

पार्टी के कार्यालय में पिछली बार की तरह सैकड़ों लोग रुके हुए हैं, जिनके पास आज की तारीख में कोई काम नहीं है। जिनके पास आज सर छिपाने की कोई जगह नहीं है, इंडियन यूथ कांग्रेस का मुख्यालय उनके लिए शरणस्थली बन गया है। यहां ऐसे लोगों को रोजाना दोनों टाइम भोजन और जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।   

दिल्ली में जैसे ही लॉकडाउन की घोषणा हुई आनंद विहार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लेकर विभिन्न अस्पतालों के बाहर इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता तैयार पैकेट बंद भोजन लेकर पहुंच गए। भूखे प्रवासी मजदूरों के लिए इस भोजन से अब तक लाखों लोगों की मदद की जा चुकी है। पिछले लॉकडाउन के दौरान भी इसी तरह पूरे देश में करोड़ों भोजन के पैकेट लोगों को उपलब्ध कराए गए थे।

एक करोड़ मास्क बांटने का लक्ष्य

कोरोना काल में जिन लोगों की नौकरियां चली गईं इंडियन यूथ कांग्रेस ने ऐसे लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराना शुरू किया है। संगठन ने 20 से ज्यादा सिलाई करने वाले लोगों को अपने कार्यालय में ही बिठाकर लगातार मास्क बनाने का काम शुरू कर दिया है। संगठन ने लोगों को एक करोड़ मास्क बांटने का लक्ष्य रखा है। कोरोना की पहली लहर में भी संगठन ने एक करोड़ मास्क बांटे थे। 

राहुल गांधी लगातार कर रहे निगरानी

कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सात अप्रैल को आयोजित हुई थी। इस बैठक के दौरान ही राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास और उनकी टीम को इस बात के लिए आगाह कर दिया था कि आने वाले समय में कोरोना की स्थिति विस्फोटक होने वाली है। उन्होंने उसी समय यूथ कांग्रेस को लोगों की हर तरह से सेवा करने का निर्देश दे दिया था।

राहुल गांधी से सीधे इस निर्देश को पाकर युवा टीम उत्साहित हो गई और उसने दिन-रात काम करना शुरू कर दिया। पूरे देश के आईवायसी के कार्यालयों को इसका निर्देश दे दिया गया कि उन्हें इस काल में किस प्रकार से काम करना है। इसका असर दिखाई पड़ा और कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता कोरोना पीड़ितों की सेवा में जुट गए। राहुल लगातार पूरे सेवा कार्य की निगरानी भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed