{"_id":"5933ee5b4f1c1be327bdc400","slug":"iocl-crude-oil-pipeline-thieves-burst-into-flames-oil-flown-in-fields","type":"story","status":"publish","title_hn":"IOCL की पाइप लाइन में चोरों की सेंध, खेतों में बह गया आॅयल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
IOCL की पाइप लाइन में चोरों की सेंध, खेतों में बह गया आॅयल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 04 Jun 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
खेतों में बह गया क्रूड आॅयल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर जिले की चाकसू तहसील में आईओसीएल की क्रूड आॅयल पाइप लाइन से शातिर गैंग द्वारा सेंध लगाने का मामला सामने आया है। रविवार को तहसील के गांव लाखावास में खेतों से क्रूड ऑयल बहता नजर आया तो ग्रामीणों को पता चला। इसकी सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस ने आईओसीएल के अधिकारियों से संपर्क किया।
इसके बाद इंडियल आॅयल कार्पोरेशन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जहां क्रूड आॅयल की पाइप लाइन में सेंधमारी का पता चला। पुलिस व पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों ने शातिर गैंग का हाथ होने की आशंका जाहिर की है। क्योंकि इससे पहले भी जयपुर में क्रूड आॅयल चोरी की वारदातें सामने आ चुकी है।
जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) की पाइप लाइन लाखावास गांव से होकर भूमिगत होकर गुजर रही है। रविवार सुबह ग्रामीण अपने खेत में पहुंचे तो वहां खेतों में क्यारियों के बीच से होकर क्रूड आॅयल की लंबी धार बहते हुए नजर आई। इस आॅयल से कई खेत लबालब हो गए। जिससे स्थानीय लोगों में कौतूहल मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि बीती देर रात को किसी चोर गिरोह ने गांव के आसपास पाइप लाइन से क्रूड आॅयल चोरी करने का प्रयास किया होगा, लेकिन लीकेज ज्यादा होने पर वे लोग पकड़े जाने के डर से भाग निकले।