{"_id":"6a81dd6ff74954d4a2032a0f","slug":"hpr-hapur-news-c-306-1-gha1001-123628-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आंख में मिर्च डालकर मुनीम से 1.75 लाख छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आंख में मिर्च डालकर मुनीम से 1.75 लाख छीने
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने पकड़े मुनीम से लूट के आरोपी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। बदमाशों ने नगर में रेलवे फाटक के पास शुक्रवार की रात ट्रेडिंग कंपनी के मुनीम की आंख में मिर्च पाउडर डालकर 1.75 लाख रुपये छीन लिए। रविवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर के मोहल्ला होली निवासी व्यापारी तनु गोयल ने कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि आशीष अग्रवाल उनकी ट्रेडिंग कंपनी में मुनीम हैं। वह नगर और आसपास के क्षेत्र में छोटे कारोबारियों को दिए गए सामान के रुपये लाकर कंपनी में जमा कराते हैं। शुक्रवार को वह ब्रजघाट से करीब 1.75 लाख रुपये लेकर नगर आ रहे थे। रेलवे फाटक के पास पहुंचे, तो तीन युवकों ने उन्हें रोककर आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया और पैसों से भरा बैग छीन कर ले गए। बैग में चेकबुक भी थी।
व्यापारियों ने किया कोतवाली का घेराव
इस घटना के बाद शनिवार को व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मूलचंद सिंघल के नेतृत्व में व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव किया। व्यापारियों ने सीओ राहुल यादव से वार्ता कर जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग की। सीओ ने व्यापारियों को आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
रविवार को पकड़े गए तीनों आरोपी
सीओ राहुल यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कराई गई। हाईवे समेत अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। जिसके आधार पर बदमाशों की पहचान हुई। रविवार को पुलिस टीम ने शिवा, सुमित और शिवा निवासी उपाध्याय नगर गढ़ को मेरठ रोड से पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक लाख नौ हजार रुपये की नकदी, बाइक, अवैध असलहा बरामद किए गए हैं।