फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dry cough worsens due to weather changes; patients distressed by vomiting.

Hapur News: मौसम बदलाव से बढ़ी सूखी खांसी, उल्टी से मरीज बेहाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Dry cough worsens due to weather changes; patients distressed by vomiting.
मोती नगर कालोनी स्थित सरकारी अस्पताल में जन आरोग्य मेले में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद
हापुड़। मौसम में बदलाव के कारण सूखी खांसी मरीजों की सांस उखाड़ रही है। रात के समय खांसी अधिक होने से मरीज बेहाल हैं। इसके साथ ही उन्हें उल्टियां भी लग रही हैं और बुखार के लक्षण भी आ रहे हैं। जन आरोग्य मेलों में इस तरह के कई मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

मजीदपुरा स्थित जन आरोग्य मंदिर में रविवार को 232 मरीज आए। इनमें से 60 मरीज बुखार और खांसी से पीड़ित थे। मरीजों ने बताया कि खांसी से उनकी सांस फूल रही है। उन्हें चलने में भी मुश्किल हो रही है। चिकित्सकों ने उन्हें दवा और सिरप देकर वापस भेजा। इसके अलावा, चर्म रोगियों की संख्या भी इन मेलों में अधिक रही। भीमनगर स्थित जन आरोग्य मंदिर में 221 मरीज पहुंचे। यहां भी सूखी खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक थी। हर तीसरे मरीज को वायरल बुखार था। कुल 30 मरीजों के सैंपल डेंगू और मलेरिया की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन

मोती कॉलोनी जन आरोग्य मेले की स्थिति
मोती कॉलोनी स्थित जन आरोग्य मंदिर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं पहुंचीं। हालांकि, यहां चिकित्सक अवकाश पर थे और फार्मासिस्ट ने ही उनका उपचार किया। वायरल बुखार के मरीजों की भी जांच कराई गई। कई गर्भवती महिलाओं में खून की कमी पाई गई। कुछ महिलाओं को ग्लूकोज चढ़ाया गया। उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की श्रेणी में शामिल महिलाओं को चिह्नित कर सीएचसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ वायरल बुखार और सूखी खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने चिकित्सकों को जन आरोग्य मेलों में अनिवार्य रूप से पहुंचने के सख्त निर्देश दिए हैं। यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि मरीजों को उचित उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed