{"_id":"6a81e23c7d5807944f02db3f","slug":"bride-disappears-with-jewelry-the-day-after-the-wedding-hapur-news-c-135-1-hpr1001-146709-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शादी के दूसरे दिन जेवर लेकर दुल्हन लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शादी के दूसरे दिन जेवर लेकर दुल्हन लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली। क्षेत्र के गांव लिसड़ी से शादी के दूसरे दिन ही नवविवाहिता जेवर लेकर लापता हो गई। युवक ने पंडित पर फर्जी शादी कराने व जेवर चोरी कराने का आरोप लगाया है और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी विनोद कुमार ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि उनकी मुलाकात करीब तीन माह पहले हल्द्वानी निवासी एक पंडित से हुई थी। जिससे उन्होंने अपनी शादी के बारे में बात की। युवक का कहना है कि आरोपी ने उनकी शादी कराने की जिम्मेदारी ली। जिसने कहा कि लड़की गरीब परिवार से है। शादी कराने के लिए आरोपी ने युवती की मां को एक लाख रुपये भी दिला दिए। जिसके बाद 14 अगस्त को रामपुर के मंदिर में आरोपी ने युवती से उसकी शादी करा दी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को लेकर गांव आ गए।
विनोद का कहना है कि 15 अगस्त की रात उनकी नव विवाहित पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर लापता हो गई। जिसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। युवक का कहना है कि आरोपी पंडित ने धोखाधड़ी से उनकी शादी कराई है। युवक ने पंडित, युवती और उसकी मां के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।