{"_id":"6a81e1f7ab148edb550e6ede","slug":"two-youths-brutally-beat-up-another-young-man-while-intoxicated-video-goes-viral-hapur-news-c-135-1-hpr1001-146681-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शराब के नशे में दो युवकों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शराब के नशे में दो युवकों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के छपकौली मंदिर स्थित एक धर्मशाला में 12 अगस्त की रात शराब के नशे में दो युवकों ने एक युवक को लात घूंसों से बेरहमी से जमकर पीटा। धर्मशाला में मौजूद चौथे युवक ने मारपीट की वीडियो बनाकर शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव छपकौली निवासी नितिन कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 12 अगस्त की रात करीब दस बजे छपकौली मंदिर स्थित लालपुर गांव की धर्मशाला में बैठा हुआ था। आरोप है कि शराब के नशे में अंकित निवासी गांव लालपुर व गुरमुख निवासी गांव सीतादेई यहां आकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात घूंसों से उसे बेरहमी से जमकर पीटा। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर यहां से फरार हो गए। आरोपियों की मारपीट से वह घबरा गया था, इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाया था। इसके बाद वह शनिवार को परिजनों के साथ थाने पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अंकित व गुरमुख को गांव छपकौली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंकित के खिलाफ थाना देहात में चार मुकदमे दर्ज हैं।