{"_id":"6a81d0dc0208fd22970bf0f1","slug":"sanitation-worker-stabbed-to-death-in-broad-daylight-over-suspicion-onlookers-remained-mere-spectators-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150835-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शक की वजह से दिनदहाड़े चाकू से वारकर सफाई कर्मचारी की हत्या, तमाशबीन बने लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शक की वजह से दिनदहाड़े चाकू से वारकर सफाई कर्मचारी की हत्या, तमाशबीन बने लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी स्थित 20-ब्लॉक की वारदात, गर्दन, पेट और शेरी के दूसरे हिस्सों में चाकू मारने के बाद आरोपी हुआ फरार
-जख्मी हालत में पीड़ित अनिल को ले जाया गया एलबीएस अस्पताल, वहां तोड़ा दम, पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज
-जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी कूड़ा उठाने वाली टिपर गाड़ी के चालक से रखता था रंजिश, आरोपी ने टिपर चालक के बदले अनिल को मारा, सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में शक की वजह से रविवार सुबह एक सफाई कर्मचारी की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। शिनाख्त अनिल कुमार (28) के रूप में हुई है। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। राहगीरों ने जख्मी हालत में अनिल को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। आरोपी एक बड़े चाकू से अनिल पर हमला करता दिख रहा है। इस बीच वहां से गुजर रहे लोग तमाशबीन रहे। पुलिस ने अनिल का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी शक की वजह से अनिल की हत्या करने की बात कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अनिल जिस टिपर गाड़ी पर हेल्पर पर था, उस गाड़ी के चालक गुलशन से आरोपी की रंजिश थी। आरोपी को लगता था कि गुलशन उसकी पत्नी से बातचीत करता है। वहीं गुलशन और अनिल की शक्ल मिलती थी। आशंका है कि गलती से गुलशन की जगह आरोपी ने अनिल को मार डाला। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि अनिल अपने परिवार के साथ कला एंक्लेव, खोड़ा कालोनी, गाजियाबाद में रहता था। इसके परिवार में पिता राम आसरे, मां गोविंद्रा देवी, बड़ा भाई सुनील कुमार और दो बहनें अनीता व एक शादीशुदा बहन सुनीता है। अनिल के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं।
विज्ञापन
वहीं करीब छह माह पूर्व अनिल ने ठेकेदार के जरिए नगर निगम की टिपर गाड़ी पर हेल्पर का काम शुरू किया था। रविवार सुबह वह अपनी ड्यूटी पर तैनात था। सुबह करीब 7.30 बजे अनिल चालक गुलशन के साथ ड्यूटी पर तैनात था। इनकी गाड़ी कूड़ा उठाते हुए 20 ब्लॉक पहुंची। चालक गाड़ी में अंदर बैठा था, वहीं अनिल गाड़ी के पास खड़ा था। अचानक आरोपी ने अनिल पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के कई वार करने के बाद आरोपी फरार हो गया। अस्पताल ले जाने पर उसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई। 8.30 बजे पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस बीच एरिया के सफाई कर्मचारियों ने एलबीएस अस्पताल में प्रदर्शन किया।