फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two killed, one injured in firing over land dispute

Ludhiana News: जमीनी विवाद पर गोलीबारी, दो की मौत, एक घायल

Sun, 16 Aug 2026 03:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 16 Aug 2026 03:31 PM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured in firing over land dispute
सुखराज सिंह राजूनिर्मल सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री खडूर साहिब। तरनतारन के पहुविंड गांव में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की आगे की पड़ताल शुरू कर दी है। यह विवाद गांव के पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह और सुखराज सिंह राजू के गुटों के बीच करीब डेढ़ बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा था। इस संबंध में कई बार पंचायतें भी बैठें, लेकिन दोनों गुट जमीन पर अपना अधिकार जताते रहे। शनिवार को दोनों गुट फिर आमने-सामने आ गए। पहले गाली-गलौज हुई, फिर दोनों गुटों ने राइफल और पिस्तौल निकाल लिए और दस मिनट तक गोलीबारी की। गोलीबारी में सुखराज सिंह राजू की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गुरनूर सिंह घायल हो गया। अमरजीत सिंह के गुट के निर्मल सिंह की भी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक अतुल सोनी और थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह विर्क मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह, निर्मल सिंह, रणदीप सिंह राणा, शरणजीत सिंह, कुलवंत सिंह, दलजीत सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, कालू सिंह और सरबजीत कौर सहित नौ नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा छह अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed