IAS Tina Dabi: खुद से 13 साल बड़े प्रदीप गवांडे से क्यों की टीना डाबी ने शादी?, कलेक्टर ने शेयर की दिल की बात
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और चर्चा में रहने वाली राजस्थान की IAS टीना डाबी अपनी निजी जिंदगी के लिए भी चर्चा में रही हैं। उन्होंने खुद से 13 साल बड़े आईएएस अफसर प्रदीप गवांडे से शादी क्यों की? इसे लेकर अब टीना ने खुलकर बात की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएएस टीना डाबी सबसे चर्चित आईएएस अफसरों में से एक हैं। आज हम उनकी कुछ निजी जिंदगी के बारे में बात कर रहे हैं। जब उन्होंने दूसरी शादी की थी तो सबके मन में सवाल था कि आखिर वह खुद से इतने बड़े आईएएस अफसर प्रदीप गवांडे से शादी कर रही हैं। इस पर खुलकर उन्होंने बात की थी और बताया था कि उन्होंने क्यों शादी की है। आईएएस टीना डाबी और आईएएस प्रदीप गवांडे दोनों ही राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
आईएएस टीना डाबी साल 2015 बैच की आईएएस अफसर हैं। टीना डाबी की सोशल मीडिया में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। अकेले इंस्टाग्राम पर उनके 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। वह अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं, टीना डाबी अपने बैच की टॉपर रही थीं।
टीना डाबी के पति प्रदीव गवांडे...
अब बात करते हैं टीना डाबी के पति प्रदीव गवांडे की। आईएएस प्रदीप गवांडे महाराष्ट्र के लातूर जिले के हैं। प्रदीप गवांडे ने अपनी तैयारी दिल्ली में की थी। प्रदीप साल 2013 बैच के आईएएस अफसर हैं और उनकी ऑल इंडिया रैंक 478 थी। प्रदीप गवांडे का जन्म 9 दिसंबर, 1980 को महाराष्ट्र में हुआ था। प्रदीप गवांडे ने औरंगाबाद से मेडिकल की पढ़ाई की, फिर कई अस्पतालों में बतौर डॉक्टर अपनी सेवाएं भी दीं हैं। आईएएस टीना डाबी ने कहा था कि प्रदीप भी मराठी फैमिली से हैं और मेरी मां भी मराठी फैमिली से हैं।
टीना ने बताया, क्यों की शादी...
टीना डाबी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि प्रदीप गवांडे एक अच्छे इंसान हैं। टीना ने यह भी कहा कि पहले प्रदीप ने उन्हें प्रपोज किया था। वहीं, खुद से 13 साल बड़े प्रदीप से शादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि रिश्ते उम्र के आधार पर तय नहीं हुआ करते हैं। आपसी समझ, प्यार और कंपैटिबिलिटी बहुत जरूरी होती है। आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की मुलाकात कोविड सेकेंड वेव के दौरान हुई थी। दोनों राजस्थान हेल्थ डिपार्टमेंट में एक साथ काम कर रहे थे।