सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   explosive and two containers kept in bags recovered from Srinagar-Baramulla National Highway

आतंकी साजिश नाकाम: सोपोर में हाईवे किनारे बैग में मिला विस्फोटक, बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट

अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 28 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान में विस्फोटकों से भरा संदिग्ध बैग बरामद किया। हाईवे किनारे रखे बैग से ग्रेनेड, कारतूस और दो कंटेनर बरामद हुआ। बम निरोधक दस्ते ने विस्फोट कर सामग्री नष्ट की।
 

explosive and two containers kept in bags recovered from Srinagar-Baramulla National Highway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में नए साल से पूर्व आतंकियों की साजिश को नाकाम करते हुए विस्फोटक बरामद किया है। यह विस्फोटक एक बैग में श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखा गया था। बारामुला पुलिस और सेना की समय रहते संयुक्त कार्रवाई से बड़ी घटना होने से बच गई है।

Trending Videos

 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस और सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल के जवानों ने शनिवार सुबह नौ बजे हयहामा इलाके में छूरा गांव में वाटर कनाल के पास संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान श्रीनगर-बारामुला हाईवे के करीब एक संदिग्ध बैग देखा गया। तलाशी लेने पर बैग में 6 ग्रेनेड, करीब 200 कारतूस और दो कंटेनर (करीब 20-20 किलो) बरामद किए गए। कंटेनरों में टीएनटी विस्फोटक जैसा पदार्थ पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और बम निरोधक दस्ते को जानकारी दी गई। तुरंत सभी टीमें मौके पर पहुंचीं और कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया गया। बम निरोधक दस्ते ने बैग को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर विस्फोट कर नष्ट कर दिया। इसके बाद ट्रैफिक को बहाल कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोटक के सैंपल लिए गए हैं और यह पता लगाया जाएगा कि विस्फोट किस प्रकार का था। वहीं एसपी के अनुसार विस्फोटक को नष्ट किया गया है। 

हाईवे से रोजाना गुजरते हैं सुरक्षाबलों के वाहन
उधर सुरक्षाबलों का कहना है कि इस हाईवे से रोजाना सुरक्षाबलों की गाड़ियां गुजरती हैं। ऐसे आतंकवादी किसी भी संभावित गतिविधि को अंजाम दे सकते थे। ऐसे में सुरक्षाबलों की यह बरामदगी बड़ी कामयाबी है। इससे आतंकियों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। वहीं स्थानीय सूत्रों ने बताया कि विस्फोटक को नष्ट करने के लिए तीन विस्फोट किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed