{"_id":"6a6ba9c077ce5119b70d606d","slug":"banee-bhandar-sadak-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-134676-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी-भंडार सड़क से संबंधित खबर में विभाग का पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी-भंडार सड़क से संबंधित खबर में विभाग का पक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सहायक अभियंता प्रभजोत सिंह ने बताया कि बनी-भंडार सड़क फिलहाल केवल लाइट मोटर व्हीकल यानी छोटी गाड़ियों की आवाजाही के लिए ही उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई लगातार भारी बारिश के कारण सड़क के कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ है, जिससे मार्ग प्रभावित हुआ है।
प्रभजोत सिंह के अनुसार, यह स्थिति प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पन्न हुई है। विभाग की मशीनें और कर्मचारी लगातार सड़क को बहाल करने और यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बनी-भंडार सड़क के स्थायी रखरखाव के लिए विस्तृत प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही सड़क के व्यापक सुधार एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि भविष्य में लोगों को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा मिल सके।