फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   bus accident

Kathua News: स्कूल बस ने मिनी बस को पीछे से मारी टक्कर, बाल बाल बचे स्कूली बच्चे

विज्ञापन
bus accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। डिंगा अंब तहसील के अंतर्गत पक्का कोठा गांव में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे दो बसों के बीच हुई टक्कर से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसा उस समय हुआ जब कठुआ के एक निजी स्कूल की बस संख्या जेके08एन-0673 ने स्थानीय मिनी बस संख्या जेके08एच-8652 को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दोनों वाहनों में सवार बच्चों और यात्रियों को लेकर आसपास मौजूद लोग परेशान हो गए । घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई और न ही किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना है। प्रत्यक्ष रूप से घटना बड़ी होने के बावजूद किसी प्रकार की जनहानि न होने से सभी ने राहत की सांस ली। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में यातायात के दौरान विशेषकर स्कूल बसों को सावधानीपूर्वक चलाने की जरूरत है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed