सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Discussion on the development of the auditorium, sports ground, and parking facilities.

Kathua News: ऑडिटोरियम, खेल मैदान और पार्किंग सुविधाओं के विकास पर चर्चा

विज्ञापन
Discussion on the development of the auditorium, sports ground, and parking facilities.
विज्ञापन
जीएमसी कठुआ में कॉलेज काउंसिल की बैठक में उठे शैक्षणिक, बुनियादी ढांचे और रोगी देखभाल से जुड़े कई मुद्दे

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ में कॉलेज काउंसिल समिति की बैठक प्रधानाचार्य सुरिंदर कुमार अत्री की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, मुख्य लेखा अधिकारी, उप निदेशक (योजना) और प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें ऑडिटोरियम, खेल मैदान और पार्किंग सुविधाओं के विकास पर चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत प्रशासनिक अधिकारी द्वारा पावर प्वाइंट प्रस्तुति के साथ हुई। इसके बाद पिछली कॉलेज काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। वहीं, इस दौरान शैक्षणिक, प्रशासनिक, बुनियादी ढांचे और रोगी देखभाल से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इनमें एमबीबीएस और पैरामेडिकल विद्यार्थियों की उपस्थिति, सीएमई एवं शोध गतिविधियां, शोध पत्रों के प्रकाशन, रिमेडियल एवं टर्मिनल परीक्षाएं, स्नातक छात्रों की क्लीनिकल पोस्टिंग, नए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की स्वीकृति तथा एमबीबीएस सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसिल ने अस्पताल की ओपीडी और आईपीडी सेवाओं की समीक्षा के साथ-साथ स्किल लैब के विस्तार, शिक्षण उद्देश्यों के लिए लाइव टेलीकास्ट सुविधा वाले मेडिकल रूम स्थापित करने, लेक्चर हॉल, पुस्तकालय और रेजिडेंट हॉस्टलों में वातानुकूलन की व्यवस्था, यूजी हॉस्टलों के विस्तार, बेबी केयर यूनिट/क्रेच की स्थापना तथा पुराने और नए अस्पताल ब्लॉकों को जोड़ने वाले ढके हुए कॉरिडोर के निर्माण जैसे प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री ने कहा कि कॉलेज काउंसिल की नियमित बैठकें संस्थान की प्रगति की समीक्षा, चुनौतियों की पहचान और भविष्य की रणनीति तय करने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि लिए गए निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, अस्पताल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने और शोध गतिविधियों को प्रोत्साहन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में जीएमसी कठुआ की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed