{"_id":"6a305ba74bcc92d32302ffbf","slug":"vigilance-stepped-up-at-railway-stations-highways-and-inter-state-checkpoints-ahead-of-the-shri-amarnath-yatra-kathua-news-c-201-1-knt1009-133174-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: श्री अमरनाथ यात्रा से पहले रेलवे स्टेशन, हाईवे व अंतरराज्यीय नाकों पर बढ़ी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: श्री अमरनाथ यात्रा से पहले रेलवे स्टेशन, हाईवे व अंतरराज्यीय नाकों पर बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला प्रशासन, पुलिस सहित विभिन्न एजेंसियों ने जांची सुरक्षा व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। तीन जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हाईवे, रेलवे स्टेशनों और अंतरराज्यीय प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिला प्रशासन, पुलिस और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन कठुआ तथा अंतरराज्यीय प्रवेश द्वार लखनपुर का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कैसर, तहसीलदार कठुआ विक्रम शर्मा, सीआरपीएफ तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन कठुआ का दौरा किया। अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, पुलिस चौकी, यात्रियों की जांच व्यवस्था, प्रवेश और निकास मार्गों सहित अन्य सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इसके अलावा, यात्रियों की निगरानी और आपात स्थिति से निपटने के लिए उपलब्ध संसाधनों की भी समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। यात्रियों के सामान की जांच, पहचान सत्यापन और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। टीम ने प्रवेश द्वारा लखनपुर सहित अन्य अंतरराज्यीय नाके का निरीक्षण कर वहां वाहनों और यात्रियों की जांच प्रक्रिया का आकलन किया। अधिकारियों ने सुरक्षा बलों को निर्देश दिए कि यात्रा अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन और व्यक्ति की निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत गहन जांच की जाए, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।
विज्ञापन
वर्जन
लखनपुर से लौंड़ी मोड़ तक पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को बहुस्तरीय बनाया जा रहा है। हाईवे पर गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने तथा आधुनिक निगरानी उपकरणों का उपयोग कर असामाजिक तत्वों पर पूरी नजर रखी जाएगी। निरीक्षण से यात्रा की सुरक्षा में लगे सुरक्षा बल, एजेंसियों, पुलिस और जिला प्रशासन के बीच तालमेल स्थापित किया जा रहा है। - सुनील कैसर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक