सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Good News for Pilgrims Ahead of the Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा से पहले यात्रियों के लिए खुशखबरी: जम्मू-कटड़ा रूट पर रेल सेवा पटरी पर लौटेगी, कार्य लगभग पूरा

अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 26 May 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार

कठुआ-माधोपुर रेल सेक्शन पर ब्रिज नंबर-17 की बहाली का काम अंतिम चरण में है और 31 मई तक इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद जून से दोनों ट्रैक पर ट्रेन संचालन सामान्य हो जाएगा।

Good News for Pilgrims Ahead of the Amarnath Yatra
जून से सामान्य होगी ट्रेन सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कठुआ-माधोपुर रेल सेक्शन पर स्थित रेलवे ब्रिज नंबर-17 की बहाली का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। भारतीय रेलवे ने जानकारी दी है कि इंटरलॉकिंग का काम 31 मई 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा जिसके बाद जून से इस रूट पर अप और डाउन दोनों रेलवे लाइनें पूरी तरह से चालू हो जाएंगी।

Trending Videos


ब्रिज की मरम्मत के चलते पिछले कुछ समय से केवल अप लाइन पर ही रेल संचालन किया जा रहा था, जिससे कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब दोनों ट्रैक चालू होने के बाद रेल यातायात फिर से सुचारु और तेज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसा, इंजीनियरों ने तकनीकी चुनौतियों के बावजूद दिन-रात मेहनत कर पुल को पहले से अधिक मजबूत बनाया है। इस बहाली से जम्मू, कटड़ा और माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही माल ढुलाई, व्यापारिक गतिविधियों और सैन्य रसद संचालन में भी आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed