{"_id":"6984e9b6270e2bdf680588fa","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-128838-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विद्यार्थियों ने स्लोगन और पोस्टरों से दिया संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विद्यार्थियों ने स्लोगन और पोस्टरों से दिया संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
समग्र शिक्षा के तहत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र व अन्य।
- फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। बरनोटी के जेडीओ कार्यालय में समग्र शिक्षा के तहत जोन स्तरीय पर्यावरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सभी मिडिल स्कूलों ने भाग लेकर स्लोगन और पोस्टर तैयार कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मिडिल स्कूल ऐरवां ने पहला, मिडिल स्कूल पंडोरी ने दूसरा और मिडिल स्कूल दबवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद विजेता स्कूलों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण बचाओ रैली निकाली। इस दौरान समाज को पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सतत विकास का सशक्त संदेश दिया।
वीरवार को आयोजित इस कार्यक्रम में सुरेश शर्मा मुख्य अतिथि और सुनंदा शर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं, जबकि मंच संचालन कर रहे शिक्षक गुरनाम सिंह ने समग्र शिक्षा की पहल पर प्रकाश डाला। उन्होंने समग्र शिक्षा के तहत शुरू की गई विभिन्न पहलों इको क्लब, पौधरोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम, सीडब्ल्यूएसएन विद्यार्थियों के लिए निशुल्क अधोसंरचना, बालिकाओं की सुरक्षा योजना आदि के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि ये योजनाएं विद्यालयी ढांचे को सुदृढ़ करने और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी हैं। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों संजीव कुमार, पूजा देवी, अजय कुमार और रमन भास्कर ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार साझा किए और विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
Trending Videos