सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: ऑपरेशन से 200 लोगों की आंखों की रोशनी लौटी, 100 को मिले फ्री चश्मे

विज्ञापन
jammu kashmir news
शिविर संपन्न होने पर होने पर केक काटते ट्रस्ट के सदस्य व लाभार्थी।  - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। मां चंडी वेलफेयर ट्रस्ट दौला माता की ओर से निशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर संपन्न हो गया है। एक माह तक जारी इस शिविर में कुल 200 लोगों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। 100 से ज्यादा लोगों को चश्मे वितरित कर सैकड़ों लोगों को आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।
Trending Videos

28 दिसंबर से शुरू हुए शिविर के दौरान पहाड़ी क्षेत्र बनी, बसोहली, महानपुर और अन्य जगहों से करीब 500 लोगों को आंखों के उपचार के लिए जम्मू ले जाया गया। जहां 200 से अधिक लोगों की आंखों की सर्जरी की गई। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस शिविर का यह 12वां निशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर था। इसमें डॉ. सतीश गुप्ता और डॉ. सचित महाजन ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के समापन के बाद आयोजित बैठक में डॉ. सतीश गुप्ता ने ट्रस्ट के सदस्यों के साथ शिविर के दौरान आई कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की और भविष्य में इन्हें दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed