सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रोविजनल एडमिशन शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 02 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
- जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के निर्देशों के अनुरूप उठाया कदम
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में वार्षिक परीक्षा का परिणाम आने से पहले ही प्रोविजनल एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर के राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं में प्रोविजनल एडमिशन शुरू करने की आधिकारिक घोषणा की है। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह कदम जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के निर्देशों के अनुरूप उठाया गया है।
स्कूल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं की प्रोविजनल कक्षाएं 2 मार्च से शुरू होंगी जो कक्षा 9वीं की परीक्षा समाप्त होने के बाद होंगी। इसी तरह कक्षा 11वीं की कक्षाएं 12 मार्च से और कक्षा 12वीं की कक्षाएं 6 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। सभी छात्राओं को पहले दिन से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने बताया कि प्रोविजनल एडमिशन केवल परिणाम घोषित होने तक मान्य रहेगा। यदि कोई छात्रा परीक्षा में असफल रहती है तो उसका प्रवेश स्वत रद्द हो जाएगा। सफल छात्राओं को ही नियमित प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया के लिए छात्राओं को आधार कार्ड, डोमिसाइल प्रमाणपत्र, बैंक खाता विवरण, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। कक्षा 12वीं में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को कक्षा 10वीं का अंक पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। स्कूल प्रशासन ने छात्राओं और अभिभावकों से अपील की है कि वे समय पर सभी दस्तावेज जमा करें और नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed