{"_id":"69a7326d0504437be606d607","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-129652-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डीडीसी ने कार्यों की गति, धनराशि के उपयोग और समय सीमा के पालन का आकलन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डीडीसी ने कार्यों की गति, धनराशि के उपयोग और समय सीमा के पालन का आकलन किया
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला विकास आयुक्त राजेश शर्मा ने मंगलवार को जिला सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक की। इस दौरान जिला कैपेक्स बजट, यूटी कैपेक्स योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
डीडीसी ने कार्यों की गति, धनराशि के उपयोग और समय सीमा के पालन का आकलन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए और पूर्ण हुए कार्यों के बिल समय पर प्रस्तुत किए जाएं।
उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित गुणवत्ता मानकों और समय सीमा का पालन न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कुछ परियोजनाएं भूमि संबंधी समस्याओं के कारण विलंबित हुई हैं। कई मामलों का समाधान हो चुका है जबकि कुछ अभी लंबित हैं। डीडीसी ने संबंधित विभागों को राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय कर लंबित भूमि मामलों को शीघ्र हल करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर, एसीडी अखिल सडोत्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों के कार्यकारी अभियंता उपस्थित रहे जबकि कुछ एक्सईएन और बीडीओ वर्चुअल मोड से जुड़े।
Trending Videos